BY-Election: अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल के उपचुनाव के लिए तैयार BJP, उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान
अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल की एक एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। जिसके लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। पश्चिम बंगाल की सागरदिघी सीट से दिलीप शाह को तो अरुणाचल की लुमला सीट से त्सेरिंग ल्हामू के नाम का ऐलान किया है। (जागरण ग्राफिक्स)

नई दिल्ली, एएनआई। भारत में इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं जिनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम शामिल है। लेकिन उससे पहले अरुणाचल प्रदेश की 1 विधानसभा सीट और पश्चिम बंगाल की 1 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। जिसमें चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। सभी पार्टियों ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने दोनों राज्यों की एक-एक विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।
दिलीप शाह और त्सेरिंग ल्हामू लड़ेगे उपचुनाव
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की विधानसभा सागरदिघी सीट से अपने उम्मीदवार दिलीप शाह को चुनावी मैदान में उतारा है। तो वहीं अरुणाचल प्रदेश की लुमला सीट की बात करें तो वहां से बीजेपी ने त्सेरिंग ल्हामू के नाम की घोषणा की है। चुनावों की घोषणा के मुताबिक इन दोनों सीटों पर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी को है।
BJP releases a list of candidates for by-elections to the Legislative Assembly of Arunachal Pradesh and West Bengal. pic.twitter.com/Jvv2qqeIXN
— ANI (@ANI) February 2, 2023
2 मार्च का जारी किए जाएंगे परिणाम
चुनाव आयोग 8 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच करेगा। चुनाव आयोग ने बताया कि 10 फरवरी तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश की विधानसभा सीट में उपचुनाव 27 फरवरी को होगा। तो वहीं दोनों सीटों के नतीजों की घोषणा 2 मार्च को की जाएगी।
जांबे ताशी,सुब्रत साहा के निधन से खाली हुई थी दोनों राज्यों क सीट
भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार 27 फरवरी को इन दोनों राज्यों के अलावा झारखंड तमिलनाडु और महाराष्ट्र की 2 सीटों पर उपचुनाव होने हैं साथ ही इन सभी के परिणामों का ऐलान 2 मार्च को किया जाएगा। अरुणाचल प्रदेश की लुमला सीट बीजेपी नेता जांबे ताशी के निधन के बाद खाली हो गई थी। तो वहीं पश्चिम बंगाल की सागरदिघी सीट राज्य के सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रसे के विधायक सुब्रत साहा के निधन के बाद खाली हुई थी।
इन राज्यों की विधानसभा सीट पर होना है उपचुनाव
दोनों राज्यों के अलावा झारखंड की रामगढ़ सीट, तमिलनाडु की इरोड सीट पर भी उपचुनाव होना है। तो वहीं महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटों कस्बा पेठ और चिंचवड़ में भी उपचुनाव कराए जाएंगे। इसके साथ ही केंद्र शासित राज्य लक्षद्वीप की लोकसभा सीट लक्षद्वीप के लिए भी उपचुनाव कराया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।