2023 Budget India Parliament Session Highlights: संसद के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। विपक्षी दलों ने संसद की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा किया। हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी यानी बुधवार को आम बजट 2023-24 पेश किया। केंद्र सरकार आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेगी।
-
02:12 PM, 02 Feb 2023
लोकसभा, राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
बजट सत्र के तीसरे दिन यानी गुरुवार को संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
-
11:47 AM, 02 Feb 2023
जेबकटवा है सरकार: अधीर रंजन चौधरी
उधर, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार जेबकटवा सरकार है। सरकार लोगों की जेब से हजार रुपये लेकर उन्हें 200 रुपये देती है।
-
11:45 AM, 02 Feb 2023
चुनिंदा कंपनियों को पैसा दे रही सरकार: खरगे
खरगे ने कहा कि सरकार चुनिंदा कंपनियों को पैसा दे रही है। हम हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर चर्चा करना चाहते हैं। जेपीसी या सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस से इसकी जांच होनी चाहिए। रिपोर्ट को जनता के सामने रखना चाहिए।
-
11:32 AM, 02 Feb 2023
Mallikarjun Kharge सरकार पर हमलावर
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमने LIC, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा बाजार मूल्य खोने वाली कंपनियों में निवेश के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए नियम 267 के तहत बिजनेस नोटिस दिया है। करोड़ों भारतीयों की कमाई आज खतरे में है।
-
11:29 AM, 02 Feb 2023
कांग्रेस सांसदों का स्थगन नोटिस
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर और मनीष तिवारी ने गुरुवार को लोकसभा में अडानी समूह के मुद्दे और सीमा पर चीनी अतिक्रमण पर चर्चा के लिए स्थगन नोटिस दिया।
-
11:26 AM, 02 Feb 2023
जेपीसी गठित करने की मांग
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने अडानी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के मामले में जेपीसी गठित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सवाल सिर्फ एक प्रवर्तक का नहीं है, बल्कि पूरे नियामक तंत्र की क्षमता का है।
-
11:13 AM, 02 Feb 2023
आजादी के 100 साल तक का रोडमैप बना
केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि सरकार ने आजादी के 100 साल तक का रोडमैप बनाया है। ये जो बोल रहे हैं कि ये अमृतकाल नहीं मित्र काल का बजट है तो उन्हें इसका मतलब नहीं पता और अगर मित्र काल का भी बजट मान लें, तो देश के सभी लोगों को मित्र, दोस्त मानकर बजट लाया गया है।
-
11:10 AM, 02 Feb 2023
Parliament Session राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने हंगामा शुरू कर दिया। कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
-
11:06 AM, 02 Feb 2023
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
विपक्षी दलों ने लोकसभा में जबरदस्त हंगामा किया। लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई है।
-
10:57 AM, 02 Feb 2023
संसद में गूंजेगा अडानी मुद्दा
विपक्षी दल सदन में सरकार को अडानी के मुद्दे पर घेरेंगे। सांसद संजय राउत ने कहा कि विपक्षी पार्टियां संसद के दोनों सदनों में हिंडनबर्ग रिपोर्ट और अडानी स्टॉक क्रैश का मुद्दा उठाएंगी।
-
10:56 AM, 02 Feb 2023
पीएम मोदी ने की बैठक
संसद में सरकार की रणनीति पर चर्चा के लिए पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह, अनुराग ठाकुर, निर्मला सीतारमण, प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल शामिल हुए।