Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP ने खरगे पर लगाया राष्ट्रपति मुर्मू और कोविंद के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप, कर डाली ये मांग

    Updated: Tue, 08 Jul 2025 03:53 PM (IST)

    भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने खरगे पर दलित विरोधी और आदिवासी विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया। बीजेपी ने खरगे से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

    Hero Image
    बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर लगाए गंभीर आरोप। (फाइल फोटो)

    पीटीआई, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मंगलवार (08 जुलाई, 2025) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही पार्टी ने उनसे और कांग्रेस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, एक दिन पहले मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ के एक कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रपति मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के नामों का कथित तौर पर गलत उच्चारण किया था। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी गलती सुधार ली। सोमवार को रायपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि "बीजेपी हमेशा (द्रौपदी) मुर्मू जी और (राम नाथ) कोविंद जी को देश का राष्ट्रपति बनाने की बात करती है, लेकिन क्या पार्टी ने यह सब हमारी संपत्ति, जंगल, जल और जमीन छीनने के लिए किया है?"

    बीजेपी ने लगाए गंभीर आरोप

    एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि खरगे ने "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।" उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि यह कांग्रेस के डीएनए में मौजूद दलित विरोधी, आदिवासी विरोधी और संविधान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

    बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, "आप (खरगे) बड़ी-बड़ी बातें करते हैं - आपने रामनाथ कोविंद जी को 'कोविड' कहा....आप 'मुरमा जी' कहते हैं और फिर उन्हें (राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू) भू-माफिया कहते हैं, आरोप लगाते हैं कि वह संपत्ति, जंगल छीनने के लिए राष्ट्रपति बनी हैं।"

    बीजेपी ने की माफी की मांग

    गौरव भाटिया ने मांग की है कि मल्लिकार्जुन खरगे राष्ट्रपति के खिलाफ की गईं टिप्पणियों के लिए माफी मांगें। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने न सिर्फ उनका अपमान किया, बल्कि अपनी टिप्पणियों से आदिवासी और दलित समुदाय के सदस्यों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई। उन्होंने कहा, "अगर कांग्रेस और मल्लिकार्जुन खरगे माफी नहीं मांगते हैं तो आप देखेंगे कि देश का हर नागरिक अपना गुस्सा जाहिर करेगा। यह गलती कांग्रेस को महंगी पड़ेगी।"

    ये भी पढ़ें: भाजपा ने खरगे पर लगाया बिहार का मजाक उड़ाने का आरोप, पूछा-15 साल लाठी बांटने वाले राजद को क्यों आई कलम की याद