विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hajj Yatra के लिए भारत-सऊदी अरब के बीच बड़ा समझौता, पीएम मोदी बोले- संबंध होंगे मजबूत

Published: Mon, 13 Jan 2025 11:30 PM (IST)

Hajj Yatra हज यात्रा को लेकर सोमवार को भारत ने को सऊदी अरब के साथ हज समझौते पर हस्ताक्षर किए। ...और पढ़ें

Hajj Yatra के लिए भारत-सऊदी अरब के बीच बड़ा समझौता, पीएम मोदी ने क्या कहा? (फाइल फोटो- पीटीआई)
Hajj Yatra के लिए भारत-सऊदी अरब के बीच बड़ा समझौता, पीएम मोदी ने क्या कहा? (फाइल फोटो- पीटीआई)

HighLights

  1. भारत के लिए 1,75,025 हज यात्रियों का कोटा तय।
  2. भारत ने सऊदी अरब के साथ हज समझौते पर किया हस्ताक्षर।
  3. पीएम मोदी ने इस समझौते का किया स्वागत।

पीटीआई, नई दिल्ली। भारत ने सोमवार को सऊदी अरब के साथ हज समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसमें भारत के लिए 1,75,025 हज यात्रियों का कोटा तय किया गया। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय मंत्री किरेन रिजिजू ने जेद्दा में सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री तौफीक बिन फौजान अल-रबिया के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए।

हज यात्रियों के अनुभ व होंगे बेहतर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हम हज यात्रियों को सभी सर्वोत्तम संभव सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बैठक में हमने हज 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा की और भारतीय हज यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए। इससे हमारे द्विपक्षीय संबंध भी मजबूत होंगे।

पीएम मोदी ने कही ये बात

पीएम नरेन्द्र मोदी ने इस समझौते का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार हज यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले महीने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में रिजिजू ने कहा था कि वर्ष 2025 के लिए कोटा 70:30 के अनुपात में भारतीय हज समिति और एचजीओ के बीच समान सीमा में वितरित किया गया है, जिसकी जानकारी पांच अगस्त 2024 को जारी हज नीति-2025 के माध्यम से दी गई है।

उन्होंने कहा था कि हज 2025 के लिए एचजीओ को आवंटित कोटा भारत के कुल 1,75,025 का 30 प्रतिशत यानी 52,507 है। पिछले पांच वर्षों में एचसीओआइ और एचजीओ के बीच कोटा वितरण 70:30 और 80:20 के बीच बदलता रहा है।

यह भी पढ़ें: 'कश्मीर में जारी आतंकी हमलों में पाकिस्तान का हाथ', सेना प्रमुख ने बांग्लादेश को लेकर भी कही ये बड़ी बात