Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोपाल में 10 साल पुरानी जर्जर सड़क और गड्ढे का जन्मदिन मनाकर केक काटा गया, आतिशबाजी भी हुई

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 04:42 PM (IST)

    भोपाल के ऐशबाग इलाके में जर्जर सड़कों के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया गया। स्थानीय लोगों ने आठ फीट चौड़े और 12 फीट लंबे गड्ढे पर बैठकर केक काटा और गड्ढों के दस साल पूरे होने का जश्न मनाया। नागरिकों ने आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ा भी बजाया। लोगों का कहना है कि बीते दस साल से सड़क खराब हालत में है जिसके कारण उन्हें परेशानी हो रही है।

    Hero Image
    भोपाल जर्जर सड़कों पर अनोखा प्रदर्शन। (फोटो-जेएनएन)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिस देखकर आप हैरान हो सकते हैं। ऐशबाग इलाके की जर्जर सड़कों को लेकर बुधवार को स्थानीय लोगों ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोग यहां की खराब सड़क से परेशान होकर लोगों ने विरोध किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नागरिकों ने आठ फीट चौड़े और 12 फीट लंबे गहरे गड्ढे पर बैठकर केक काटा और गड्ढों के दस साल पूरे होने का जश्न मनाया। इतना ही नहीं लोगों ने आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ा भी बजाया। इस विरोध के दौरान लोगों ने नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ नाराजगी जताई गई।

    एक साल से नहीं हुई सड़क की मरम्मत

    विरोध जता रहे लोगों का कहना है कि बीते दस साल से सड़क खराब हालत में है। बावजूद इसके जिम्मेदार विभागों ने ध्यान नहीं दिया। बारिश के मौसम में तो हालात और बिगड़ जाते हैं। स्थानीय नागरिकों ने दावा किया कि इस क्षेत्र में करीब डेढ़ लाख आबादी रहती है और रोजाना हजारों लोग आवाजाही करते हैं। ऐशबाग थाना और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम भी इसी इलाके में होने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही।

    कांग्रेस ने लगाए आरोप 

    इतना ही नहीं कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने कहा कि भोपाल की सड़कें पूरी तरह बदहाल हो चुकी हैं। कहीं गड्ढे हैं, तो कहीं जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या। जनता रोज गिरते-पड़ते सफर करने को मजबूर है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़कों की मरम्मत नहीं होना भारी भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।

    यह भी पढ़ें: फिर एक बार साथ आए कमल नाथ और दिग्विजय सिंह, कांग्रेस हाईकमान के लिए खड़ी कर सकते हैं मुश्किल

    यह भी पढ़ें: डिजिटल अरेस्ट का ऐसा जाल बिछाया ठग लिए 68 लाख, भेल के रिटायर अधिकारी और उनकी पत्नी के साथ ठगी