विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Ratna: 1 साल में कितने 'भारत रत्न' दे सकती है सरकार? ऐसे सारे सवालों के जवाब यहां पढ़ें

Published: Fri, 09 Feb 2024 02:48 PM (IST)

इस साल देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पूर्व पीएम नरसिम्हा राव और हरित क्रांति के जनक डॉक्टर एमएस ...और पढ़ें

साल 1954 में हुई भारत रत्न की शुरुआत।
साल 1954 में हुई भारत रत्न की शुरुआत।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बड़ा एलान किया है। एक ही दिन में देश की तीन हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न मिलेगा। इससे पहले लाल कृष्ण आडवाणी और कर्पूरी ठाकुर को भी भारत रत्न देने की घोषणा की गई थी।

भारत रत्न से जुड़े कुछ तथ्य

  • भारत रत्न देने की शुरुआत 2 जनवरी, 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने की थी।
  • जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना कोई भी व्यक्ति इस सम्मान के लिए पात्र है।
  • यह मानव प्रयास के किसी भी क्षेत्र में उच्चतम स्तर की असाधारण सेवा/प्रदर्शन की मान्यता के लिए प्रदान किया जाता है।
  • भारत रत्न के लिए सिफारिशें स्वयं प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रपति को किया जाता है। इसके लिए किसी औपचारिक अनुशंसा की आवश्यकता नहीं होती है।
  • पुरस्कार प्रदान किए जाने पर, प्राप्तकर्ता को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक सनद (प्रमाण पत्र) और एक पदक प्राप्त होता है। पुरस्कार में कोई मौद्रिक अनुदान नहीं है।

यह भी पढ़ें: चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न, पीएम मोदी ने किया बड़ा एलान

  • हर साल ज्यादा से ज्यादा तीन लोगों को ही भारत रत्न से सम्मानित करने की परंपरा रही है।
  • संविधान के अनुच्छेद 18(1) के अनुसार, पुरस्कार का उपयोग प्राप्तकर्ता के नाम के उपसर्ग या प्रत्यय के रूप में नहीं किया जा सकता है।
  • यदि कोई पुरस्कार विजेता इसे आवश्यक समझता है, तो वह अपने बायोडाटा/लेटरहेड/विजिटिंग कार्ड आदि में निम्नलिखित अभिव्यक्ति का उपयोग कर सकता है।

  • सबसे पहला सम्मान स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन और वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकट रमन को 1954 में दिया गया था।
  • अब तक कुल 48 लोगों को भारत रत्न सम्मान दिया गया है। आखिरी बार ये सम्मान साल 2019 में दिया गया था।
  • यह पहला मौका है, जब एक साथ पांच लोगों को इस सम्‍मान से सम्‍मानित करने का एलान किया गया है।
  • ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि पिछले कुछ सालों से किसी को भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया गया था, अभी इस बात की घोषणा नहीं हुई है कि किस शख्सियत को किस साल के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है।
  • राज्य सरकार भारत रत्न पाने वाली हस्तियों को अपने राज्यों में सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं।
  • वर्ष 1956, 1959, 1960, 1964, 1965, 1967, 1968-70, 1972-74, 1977-79, 1981, 1982, 1984-86, 1993-96, 2000, 2002-08, 2010-13, 2020-22 में भारत रत्न नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ें: BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, पीएम मोदी ने एलान कर कहा- मेरे लिए ये भावुक क्षण

सोर्स: इस खबर में दी गई जानकारी भारत सरकार की वेबसाइट www.mha.gov.in/sites/default/files/2023-01/Scheme-BR_1%5B1%5D_0.pdf से ली गई है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।