Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bharat Jodo Nyaya Yatra: मणिपुर से लेकर मुंबई तक गुजरेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, 66 दिनों में 110 जिले होंगे कवर; देखें पूरा रूट मैप

    Updated: Thu, 04 Jan 2024 09:08 PM (IST)

    Bharat Jodo Nyaya Yatra भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से पूर्वोत्तर भारत से पश्चिमी तट तक शुरू होने वाली है। जयराम रमेश के अनुसार भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को हिंसा प्रभावित मणिपुर की राजधानी इम्फाल से दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी 66 दिनों में 110 जिलों से गुजरते हुए 6700 किलोमीटर से ज़्यादा की दूरी कवर करेंगे।

    Hero Image
    14 जनवरी से इन रास्तों से होकर गुजरेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा (फाइल फोटो)

    एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को अपनी 'भारत न्याय यात्रा' का नाम बदलकर 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' रखा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने जानकारी देते हुए कहा कि इस मार्च को अब 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' कहा जाएगा। यह यात्रा 14 जनवरी से पूर्वोत्तर भारत से पश्चिमी तट तक शुरू होने वाली है। जयराम रमेश के अनुसार, भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को हिंसा प्रभावित मणिपुर की राजधानी इम्फाल से दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट किया, "ये है 14 जनवरी, 2024 को मणिपुर से मुंबई तक शुरू होने जा रही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट मैप। राहुल गांधी 66 दिनों में 110 जिलों से गुजरते हुए 6700 किलोमीटर से ज़्यादा की दूरी कवर करेंगे। यह पिछली भारत जोड़ो यात्रा की तरह ही प्रभावशाली और परिवर्तनकारी साबित होगी। बदलेगा भारत, जीतेगा INDIA!"

    15 राज्यों को कवर करेगी यात्रा

    कांग्रेस की ओर से जानकारी दी गई कि इस यात्रा में भी राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की तरह युवाओं, महिलाओं और हाशिये पर मौजूद लोगों से बातचीत करेंगे।

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि न्याय यात्रा 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह मणिपुर, नागालैंड, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और अंत में महाराष्ट्र राज्यों से होकर गुजरेगा। यात्रा 15 राज्यों और 110 जिलों को कवर करेगी।


    यह भी पढ़ें- मोदी के नेतृत्व में भारत बदला, मजबूत हो कर उभरा; चीन ने भी देश की कूटनीति व मजबूत होती अर्थव्यवस्था का माना लोहा