Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bharat Jodo Nyay Yatra: असम के बारपेटा से शुरू हुई 11वें दिन न्याय यात्रा, राहुल गांधी बोले - हिमंत बिस्वा सरमा देश के सबसे भ्रष्ट सीएम

    By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya
    Updated: Wed, 24 Jan 2024 10:07 AM (IST)

    उन्होंने कहा यहां पर आपके सीएम 24 घंटे नफरत और डर फैलाते हैं। जैसे असम में नफरत और डर फैलता है आपके सीएम आपकी जमीन चोरी कर लेते हैं। आप पान खाओ सुपारी का बिजनेस उसमें उनका रहता है। आप सुबह उठो वह नफरत फैलाते हैं। आप इधर-उधर देखते हो वह आपकी जेब से पैसा निकाल लेते हैं। यह उनका काम हैं। आपके सीएम देश के सबसे भ्रष्ट सीएम हैं।

    Hero Image
    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के बरपेटा से आज की यात्रा शुरू कर दी है।

    एएनआई, गुवाहाटी। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का आज 11वां दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के बरपेटा से आज की यात्रा शुरू कर दी है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा, "यहां पर आपके सीएम 24 घंटे नफरत और डर फैलाते हैं। जैसे असम में नफरत और डर फैलता है, आपके सीएम आपकी जमीन चोरी कर लेते हैं। आप पान खाओ, सुपारी का बिजनेस उसमें उनका रहता है। आप सुबह उठो, वह नफरत फैलाते हैं। आप इधर-उधर देखते हो वह आपकी जेब से पैसा निकाल लेते हैं। यह उनका काम हैं। आपके सीएम देश के सबसे भ्रष्ट सीएम हैं।"

    यह भी पढ़ें: Bharat Nyay Yatra: असम में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, न्याय यात्रा के दौरान पुलिस के साथ हिंसक झड़प के आरोप

    बता दें कि असम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन सभी पर हिंसा, उकसावे और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।सरमा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “कांग्रेस सदस्यों द्वारा आज हिंसा, उकसावे, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमले के अनियंत्रित कृत्यों के संदर्भ में राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 (बी) 143,147, 188, 283, 353, 332, 333, 427 और पीडीपीपी अधिनियम के आर/डब्ल्यू 3 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।”

    मंगलवार को इससे पहले कांग्रेस समर्थकों की पुलिस के साथ झड़प हुई थी, क्योंकि प्रशासन ने शहर में भारी यातायात भीड़ की संभावना का हवाला देते हुए राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को गुवाहाटी में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी थी।

    इसके बाद असम के मुख्यमंत्री ने राज्य के डीजीपी को अपनी यात्रा के दौरान "भीड़ को उकसाने" का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करने का निर्देश दिया। सरमा ने ट्वीट किया, ''ये असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं। ऐसी 'नक्सली रणनीति' हमारी संस्कृति से पूरी तरह अलग हैं।

    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने डीजीपी को भीड़ को उकसाने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है और सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए फुटेज को सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। सरमा के अनुसार, राहुल गांधी के "अनियंत्रित व्यवहार" और "दिशानिर्देशों के उल्लंघन" के कारण गुवाहाटी में भारी ट्रैफिक जाम हो गया।

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 11 जनवरी को मणिपुर के थौबल से यात्रा शुरू की थी।

    यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के दावे के विपरीत मोदी सरकार के दौरान पूर्वोत्तर में विकास परियोजनाओं को लगे पंख, गृहमंत्रालय ने दिये कई आंकड़े