Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJNY In Assam: 'देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं हिमंत', राहुल बोले- हम CM से डरते नहीं, कर लें... उन्हें जो करना है

    By Anurag GuptaEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sun, 21 Jan 2024 03:34 PM (IST)

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट व्यक्ति करार दिया। दरअसल हिमंत बिस्वा और राहुल गांधी इन दिनों आमने-सामने हैं और एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं। राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री कौन है? पूरा देश और असम जानता है कि आपके मुख्यमंत्री और उनका पूरा परिवार सबसे ज्यादा भ्रष्ट है।

    Hero Image
    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो: एएनआई)

    डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट व्यक्ति करार दिया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री कौन है? क्या नाम है उसका? पूरा देश और असम जानता है कि आपके मुख्यमंत्री और उनका पूरा परिवार सबसे ज्यादा भ्रष्ट है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या कुछ बोले राहुल गांधी?

    राहुल गांधी ने कहा कि कभी यात्रा में हमारी परिमशन रद्द कर देते हैं, कभी हमारे लोगों को आने नहीं दिया जाता, कभी हमारी झंडे जला दी जाती है... मगर इनको बात समझ नहीं आ रही है... ये राहुल गांधी की यात्रा नहीं है, असम की जनता की आवाज की यात्रा है और वो जो भी करना चाहते हैं, कर सकते हैं। राहुल गांधी और असम की जनता मुख्यमंत्री से डरते नहीं हैं, उन्हें जो करना है, कर लें।

    यह भी पढ़ें: 'गांधी परिवार सबसे भ्रष्ट', राहुल गांधी के बयान पर सीएम हिमंत का पलटवार; गिनाई भ्रष्टाचार की लिस्ट

    'छोटे दुकानदारों को GST ने बर्बाद कर दिया'

    वायनाड सांसद ने कहा कि असम के युवाओं और किसानों पर अन्याय हो रहा है। यहां के युवा लाखों रुपये लगाकर स्कूल-कॉलेज जाते हैं, लेकिन फिर पता चलता है कि असम में उन्हें रोजगार नहीं मिल सकता। किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिलता, छोटे दुकानदारों को नोटबंदी और जीएसटी से बर्बाद कर दिया गया। क्या किसी को नोटबंदी और जीएसटी से फायदा हुआ? उन्होंने कहा,

    असम की सरकार एक परिवार के लिए चलाई जा रही है और देश की पूरी सरकार चुनिंदा उद्योगपतियों के लिए चलाई जाती है। इसी के खिलाफ हमने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकाली है।

    राहुल का भाजपा को हराने का वादा

    उन्होंने आगे टी गार्डन के मजदूरों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आपके मुद्दे सुनना और उनके लिए लड़ाई लड़ना ही 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का लक्ष्य है। आप लोगों ने हमारी मदद की, हमारी बात प्यार से सुनी, इसके लिए मैं आप सभी को दिल से धन्यवाद देता है। एक बात सुन लीजिए कि चुनाव में भाजपा को कांग्रेस भारी बहुमत से हराने जा रही है।

    यह भी पढ़ें: राहुल की यात्रा से पूर्वोत्तर में कांग्रेस को बंधी बेहतर संभावनाओं की उम्मीद, कम से कम 10 सीटें हासिल करने का तय किया लक्ष्य

    राहुल गांधी ने कहा कि मैं जानता हूं कि हमारे कार्यकर्ताओं को धमकाया जाता है, लेकिन आप हमारी विचारधारा के लिए लड़ते हैं। आप हमारे बब्बर शेर हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner