Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लड़के को पंसद नही था उसका कुत्ता, लड़की ने शादी से किया इनकार

    By kishor joshiEdited By:
    Updated: Wed, 14 Sep 2016 10:27 AM (IST)

    एक लड़की ने शादी करने से केवल इसलिए मना कर दिया क्योंकि लड़के को उसका कुत्ता पसंद नहीं था। ...और पढ़ें

    Hero Image

    बेंगलुरु। बेंगलुरू की कृष्णा वालिया नाम की एक युवती आजकल सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल कृष्णा ने अपने होने वाले दूल्हे से शादी करने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि लड़के को उसका डॉगी पसंद नहीं था। लड़का नहीं चाहता था कि शादी के बाद लड़की अपने साथ अपना कुत्ता लेकर उसके घर आए। इसके बाद कृष्णा के फेसबुक चैट का स्नैपशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल मीडिया में आई खबरों की मानें तो करिश्मा की अरैंज मौरिज हो रही थी। उनकी मां ने उनके लिए लड़का ढूंढ़ा था। जब कृष्णा के भावी दूल्हे ने उससे कहा कि पालतू कुत्ते से उनका प्यार 'जीवन का एक चरण' हो सकता है और उन्हें अपनी प्राथमिकताओं को तय करना चाहिए। इस पर कृष्णा ने कहा, 'निश्चित रूप से एक कुत्ता पालना जीवन का अस्थायी चरण नहीं है। मैं अपने कुत्ते को किसी के लिए नहीं छोड़ सकती।'

    पढ़ें- मोबाइल पर मिस कॉल से शुरू हुई दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म

    बाद में कृष्णा को अपने कुत्ते के प्रति लगाव पर लड़के की ओर से जवाब भी मिला, 'यह सब कहने के लिए मुझे माफ करना, लेकिन ऐसा ही है तो आप कुत्ते से ही शादी कर लें।' इसके बाद कृष्णा के फेसबुक चैट का स्नैपशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग तरह-तरह से से अपनी राय दे रहे हैं कुछ लोग जहां कृष्णा का पक्ष ले रहे हैं तो वहीं कुछ लोग खुलकर युवक के पक्ष में भी कमेंट कर रहे हैं।