Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हत्यारिन पत्नी: जैसे ही घर पहुंचा पति, देखते ही आगबबूला हो गई पत्नी; उतार दिया मौत के घाट, मामला जानकार पुलिस भी हैरान

    Updated: Sun, 06 Jul 2025 08:55 PM (IST)

    बेंगलुरु में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने आत्मरक्षा में अपने पति को मार डाला। भास्कर नामक व्यक्ति जो अपनी घरेलू सहायिका के साथ रह रहा था शराब के नशे में घर लौटा। पत्नी श्रुति से उसका झगड़ा हुआ और उसने उसे पीटना शुरू कर दिया। आत्मरक्षा में श्रुति ने डंडे से उस पर वार किया जिससे उसकी मौत हो गई।

    Hero Image
    बेंगलुरु से सामने आई सनसनीखेज वारदात। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक महिला ने अपनी आत्मरक्षा में पति को ही मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि दक्षिण बेंगलुरु के सुड्डागुंटेपल्या में रहने वाले 42 साल के इंजीनियर की अपने पत्नी से झगड़े के बाद नींद में मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, पूरी घटना 27 जून की है। भवानी नगर में भास्कर नाम का शख्स का व्यक्ति अपनी एसयूवी लेने के लिए अपने घर आया था। वह करीब 2 महीने से अपने परिवार से दूर रहता था। कथित तौर पर घरेलू नौकरानी के साख रह रहा था, जिसके साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी श्रुति के साथ शख्स की नोकझोंक हुई।

    पुलिस ने पूरे मामले में क्या बताया?

    टीओआई की रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया कि जब भास्कर आधी रात के करीब अपने घर पहुंचा, इस दौरान पर काफी नशे में था। जब वह गाड़ी लेकर निकलने जा रहा था, इस वक्त उसकी पत्नी ने रोकने की कोशिश की और कहा कि नशे की हालत में ना जाए, सुबह निकल जाए। हालांकि वह शख्स नहीं माना।

    दोनों के बीच ये बहस बढ़ती गई। बाद में स्थिति हाथापाई तक आ गई। भास्कर ने अपनी पत्नी पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उसकी पत्नी ने आत्मरक्षा का कदम उठाया और एक डंडे से अपने पति पर वार किया। इसके कुछ देर बाद भास्कर गिर गया। पत्नी को लगा कि सो गया, हालांकि सुबह पता चला की भास्कर की मौत हो गई है।

    पहले श्रुति ने बोला झूठ

    शुरुआती जांच के दौरान श्रुति ने बताया कि भास्कर पिछली रात बाथरूम में फिसलकर गिर गया। हालांकि, श्रुति के कहने पर पुलिस को यकीन नहीं हुआ। पुलिस ने मृतक भास्कर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसमें पाया गया कि चोट लगने के कारण भास्कर की मौत हुई है।

    पूछताछ के दौरान श्रुति ने बताया कि जब उसका पति भास्कर उसे पीट रहा था, तब उसने आत्मरक्षा का कदम उठाया और प्रतिक्रिया दी। श्रुति का कहना है कि उसका इरादा पति को मारना नहीं था। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें: 'कई सालों तक लाशों को लगाता रहा ठिकाने...', खोपड़ी-कंकाल की तस्वीरें लेकर थाने पहुंचा शख्स, धर्मस्थल में मची सनसनी

    यह भी पढ़ें: 'घटिया हेलमेट बेचने वालों पर लें एक्शन', केंद्र ने राज्यों को दिया निर्देश; टू व्हीलर चलाने वालों से की ये अपील