Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'कई सालों तक लाशों को लगाता रहा ठिकाने...', खोपड़ी-कंकाल की तस्वीरें लेकर थाने पहुंचा शख्स, धर्मस्थल में मची सनसनी

    Updated: Sun, 06 Jul 2025 12:59 PM (IST)

    कर्नाटक में एक सफाई कर्मचारी ने पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी दी है। उसने दावा किया कि उसने कई वर्षों तक लाशों को ठिकाना लगाया पर उसे मजबूर किया गया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को कंकाल के अवशेषों की तस्वीरें भी सौंपी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश कर रही है।

    Hero Image
    सफाई कर्मचारी का कबूलनामा- कई सालों तक लाशों को ठिकाने लगाने के लिए मजबूर किया गया।(फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक में एक शख्स ने ऐसी जानकारी दी है, जिससे पूरे राज्य में हलचल मच गई है। मंगलुरु के धर्मस्थल में एक सफाई कर्मचारी ने थाने में जाकर जो बताया वो सुनकर पुलिसवालों के होश उड़ गए। शख्स ने दावा किया है कि उसने सालों तक कई लाशों को ठिकाना लगाया है। हालांकि, ऐसा करने पर उसे मजबूर किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    3 जुलाई को शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक (SP)  के कार्यालय और धर्मस्थल पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दी। इसके बाद 4 जुलाई को भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया।

    शख्स ने पुलिस को क्या-क्या बताया?  

    शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वो हाल ही में दफन वाली जगहों में से एक पर गया था। वहां उसने कुछ शवों के कंकाल निकाले। उसने उनकी तस्वीरें अधिकारियों को सौंप दी। पुलिस ने शिकायतकर्ता की पहचान उजागर नहीं की है। शिकायतकर्ता ने कानूनी सुरक्षा की मांग की है।

    शिकायतकर्ता के दावे के बाद पुलिस उन अपराधियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस उन जगहों की जांच कर रही है जहां शव दफनाए गए हैं। पुलिस लगातार शिकायतकर्ता के जरिए उन लोगों की जानकारी जुटा रही है, जो इस अपराध में शामिल हैं।

    पुलिस को सौंपी गई तस्वीरें

    पुलिस ने बताया कि शख्स ने दो रंगीन फोटोकॉपी पुलिस को सौंपी है, जिसमें कुछ कंकाल के अवशेष दिख रहे हैं। शिकायतकर्ता के एक वकील ने लिखित बयान देते हुए बताया कि जिन लोगों की हत्या की गई है उनकी तस्वीरें बाद में अदालत में जमा किए जाएंगे।

    गौरतलब है कि शिकायतकर्ता के दावों से धर्मस्थल में बेचैनी का माहौल है। बता दें कि शहर अपनी आध्यात्मिकता की विरासत के लिए जाना जाता है। बता दें कि शिकायतकर्ता ने साल 1995 से लेकर 2014 तक सफाई कर्मचारी के रूप में काम किया था। उसे डर है कि उसकी हत्या हो सकती है इसलिए वो अपने परिवार के साथ दूसरे राज्य में रहने पर मजबूर है।

    शिकायतकर्ता ने कहा कि वो अपराधबोध से भरा हुआ है। उसने अपराध में शामिल लोगों   और उन जगहों के बारे में पूरी जानकारी देने की इच्छा जाहिर की है।