बेंगलुरु: महिला का मर्डर कर बोरे में ठूंसा शव और कचरे वाले ट्रक में फेंका, इलाके में फैली सनसनी तो CCTV खंगालने लगी पुलिस
यह घटना बेंगलुरु में 33 साल की विवाहित महिला की चौंकाने वाली हत्या के कुछ सप्ताह बाद हुई है। दो बच्चों की मां हरिनी आर की कथित तौर पर यशस (25) नाम के एक तकनीकी विशेषज्ञ ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी जिसके साथ उसका प्रेम संबंध था। पुलिस के मुताबिक हरिनी अपने परिवार को इस बारे में पता चलने के बाद इस संबंध को खत्म करना चाहती थी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के शव को एक बोरी में भरकर कचरा ढोने वाले ट्रक में फेंक दिया गया। महिला की उम्र 30 से 35 साल बताई जा रही है और इसकी पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी ऑटो-रिक्शा में आते और बोरी को कचरा ढोने वाले ट्रक में फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारों की तलाश कर रही है। चन्नम्मानकेरे अच्चुकट्टू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
जानें, पुलिस ने क्या कहा?
बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त सी वामसी कृष्णा ने कहा कि बोरी को रात 1 से 3 बजे के बीच कचरा ट्रक में फेंका गया था। उन्होंने कहा, "महिला के हाथ और गर्दन बंधे हुए थे और शव एक बोरी में था। (बेंगलुरु सिविक बॉडी) बीबीएमपी स्टाफ ने हमें शव के बारे में सूचना दी। हमने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं।"
कुछ सप्ताह पहले ही हुई थी 33 साल की महिला की हत्या
यह घटना बेंगलुरु में 33 साल की विवाहित महिला की चौंकाने वाली हत्या के कुछ सप्ताह बाद हुई है। दो बच्चों की मां हरिनी आर की कथित तौर पर यशस (25) नाम के एक तकनीकी विशेषज्ञ ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी, जिसके साथ उसका प्रेम संबंध था। पुलिस के मुताबिक, हरिनी अपने परिवार को इस बारे में पता चलने के बाद इस संबंध को खत्म करना चाहती थी। यशस ने उसे आखिरी बार मिलने के लिए कहा और कथित तौर पर एक होटल के कमरे में उसकी हत्या कर दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।