विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bengaluru Stampede: कुंभ से लेकर कर्नाटक तक... 12 महीनों में कहां-कहां मची भगदड़? खुली व्यवस्था की पोल

Published: Wed, 04 Jun 2025 08:34 PM (IST)Updated: Wed, 04 Jun 2025 08:59 PM (IST)

Bengaluru Stampede बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आरसीबी की विक्ट्री परेड में भगदड़ मचने से 11 लोगों की दुखद ...और पढ़ें

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से कई लोगों की जान चली गई (फोटो: पीटीआई)
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से कई लोगों की जान चली गई (फोटो: पीटीआई)

HighLights

  1. प्रशासनिक कुव्यवस्था से चली गई जानें
  2. भीड़ को संभालने के लिए बंदोबस्त नहीं
  3. मुआवजा नहीं लगा सकता जख्म पर मरहम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत की खबर है। मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। 18 साल के इंतजार के बाद आरसीबी ने आईपीएल ट्रॉफी जीती, जिससे उत्साहित लाखों लोगों की भीड़ टीम की विक्टरी परेड में शामिल होने के लिए पहुंची थी।

इस भगदड़ ने प्रशासन के कुप्रबंधन और लापरवाही को उजाहर कर दिया है। सरकार भले ही दावे कर रही हो कि सुरक्षा के लिए 5000 से अधिकर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था, लेकिन जिस परिवार ने किसी अपने को खो दिया, उसका दुख इस तर्क से कम नहीं किया जा सकता।

सिर्फ पिछले 12 महीने में देश में हुई कई भगदड़ की घटनाओं ने अव्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है:

जुलाई 2024, हाथरस सत्संग हादसा

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के नाम से चर्चित नारायण साकार हरि का सत्संग कार्यक्रम आयोजित था। सत्संग समाप्त होने के बाद जब बाबा वापस जाने के लिए निकला, तो उसके पीछे भक्तों की भीड़ दौड़ पड़ी। इस हादसे में 121 लोगों की मौत हुई थी।

दिसंबर 2024, हैदराबाद थियेटर हादसा

4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का प्रीमियर रखा गया था। जब अल्लू अर्जुन थिएटर में पहुंचे, तो समर्थकों की भीड़ उत्साहित हो गई और फिर भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी।

जनवरी 2025, महाकुंभ

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हुआ था। मौनी अमावस्या के दिन अमृत स्नान करने के लिए लाखों की संख्या में लोग घाट पर पहुंचने लगे। इस दौरान भगदड़ मच गई और 30 लोगों की मौत हो गई थी।

जनवरी 2025, तिरुपति मंदिर

आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में वैकुंठ धाम दर्शन के लिए टोकन की बिक्री होनी थी। गेट के खुलते ही श्रद्धालु टोकन लेने के लिए टूट पड़े और भगदड़ में 6 लोगों की जान चली गई थी।

फरवरी 2025, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

महाकुंभ पर्व के दौरान प्रयागराज जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई और 18 लोगों की मौत हो गई थी।