Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेंगलुरु बना देश का पहला शहर जिसके पास है अपना लोगो

    By Jagran News NetworkEdited By:
    Updated: Mon, 25 Dec 2017 12:18 PM (IST)

    बेंगलुरु को अपना लोगो मिल गया है। इसी के साथ बेंगलुरु देश का पहला ऐसा शहर बन गया है जिसका अपना लोगो है।

    बेंगलुरु बना देश का पहला शहर जिसके पास है अपना लोगो

    बेंगलुरु,जेएनएन। ब्रांड बेंगलुरु ऐसा शहर बन गया है जिसके पास अपना लोगो है। इस लोगो की टैगलाइन है-'बेंगलुरु - बी यू'। इस टैगलाइन के साथ शहर वैश्विक स्तर पर अपनी छवि बनाने की कोशिश करेगा। 

     

    इसी के साथ बेंगलुरु देश का पहला ऐसा शहर बन गया है जिसका अपना लोगो है। इस उपलब्धि के साथ यह न्यूयॉर्क, पेरिस और मैनचेस्टर जैसे शहरों की लिस्ट में शामिल हो गया है। इस लोगों को 1,350 प्रविष्टियों में से चुना गया है। लोगो का उद्देश्य बेंगलुरू की सर्वदेशीय संस्कृति को दर्शाना है, जो कि 480 साल के इतिहास और भविष्य के दृष्टिकोण से संबंधित है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

    राज्य की पर्यटन मंत्री प्रियंका खड़गे ने कहा कि यह लोगो शहर और यहां के लाखों लोगों की भावनाओं को दर्शाता है। यह शहर कई संस्कृतियों, रंगों और फ्लेवर्स को अपने में शामिल किए हुए है। यह एक डायनामिक शहर है जहां परंपरा और माडर्न कल्चर साथ चलते हैं। बता दें कि शहर का यह लोगो पर्यटन और निवेश को बढ़ाने के लिए लिहाज से भी किया गया है।

     

    इस लोगों को नेमूर डिजाइनर फर्म के फाउंडर रशी पटेल और एम वेंकटेश्वर राव ने डिजाइन किया है। लोगों के पहले दो अक्षर, बी, ई, और बेंगलुरू के अंतिम, यू, लाल रंग में हैं। लाल रंग में लिखे पहले और आखिरी शब्द 'बीयू' की तरह नजर आते हैं। जो कि टैगलाइन बी यू को हाइलाइट करते हैं। शहर का नया लोगों रविवार को बेंगलुरू हब्बा स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान जारी किया गया। माना जाता है कि ब्रांड आइडेंटीटी के चलते शहरों को अपने लोगों से सकारात्मक लिंक जोड़ने में मदद मिलती है।

     

    यह भी पढ़ें: क्रिसमस गिफ्ट: मुंबई में शुरू हुई देश की पहली एसी लोकल ट्रेन

     

    comedy show banner
    comedy show banner