Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बार्क के निदेशक एके मोहंती परमाणु ऊर्जा आयोग के बने अध्यक्ष, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी

    By Jagran NewsEdited By: Ashisha Singh Rajput
    Updated: Sun, 30 Apr 2023 07:44 PM (IST)

    कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने डा. मोहंती को परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव और परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी। डा. मोहंती को मार्च 2019 में बीएआरसी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।

    Hero Image
    एके मोहंती परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव की भी संभालेंगे जिम्मेदारी

    नई दिल्ली, पीटीआई। प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) के निदेशक अजीत कुमार मोहंती को परमाणु ऊर्जा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। वह केएन व्यास की जगह लेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार देर रात आदेश जारी किया गया

    कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने डा. मोहंती को परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव और परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी। शनिवार देर रात जारी आदेश के अनुसार डा. मोहंती 66 वर्ष की आयु तक यानी 10 अक्टूबर 2025 या अगले आदेश तक पद पर रहेंगे।

    डा. मोहंती के बारे में

    डा. मोहंती को मार्च 2019 में बीएआरसी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। वर्ष 1959 में ओडिशा में जन्मे, मोहंती ने 1979 में बारीपदा के एमपीसी कालेज से भौतिकी में आनर्स के साथ स्नातक और कटक के रेनशा कालेज से 1981 में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। 1983 में वे बीएआरसी के परमाणु भौतिकी प्रभाग में शामिल हुए।

    उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। मोहंती ने विभिन्न संगठनों में कई मानद पदों पर कार्य किया। वह इंडियन फिजिक्स एसोसिएशन (आइपीए) के महासचिव और बाद में इसके अध्यक्ष रहे।

    डा. मोहंती को मिल चुके हैं ये पुरस्कार

    वह साहा इंस्टीट्यूट आफ न्यूक्लियर फिजिक्स के निदेशक और भौतिकी समूह, बीएआरसी के निदेशक रह चुके हैं। वह दो बार द यूरोपियन आर्गेनाइजेशन फार न्यूक्लियर रिसर्च (सीईआरएन) जेनेवा के साइंटिफिक एसोसिएट रहे हैं। डा. मोहंती को 1988 में इंडियन फिजिकल सोसाइटी से युवा भौतिक विज्ञानी पुरस्कार, 1991 में भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी युवा विज्ञानी पुरस्कार और 2001 में परमाणु ऊर्जा विभाग के होमी भाभा विज्ञान और प्रौद्योगिकी पुरस्कार मिला।