ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने दोनों देशों के लोगों को बताया 'जीवंत पुल', भारत को लेकर कही यह बात
India-Australia भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन हैं। फिलिप ग्रीन ने भारत की तारीफ करते हुए ट्वीट कर कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के लोग दोनों देशों के लिए एक जीवंत पुल का काम करते हैं। प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज़ पिछले वर्ष भारत आने वाले 100000 आस्ट्रेलियाई लोगों में से एक थे जो कि कोविड-19 से पहले की संख्या से दोगुनी है।

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने दोनों देशों के रिश्तों पर बयान दिया है।फिलिप ग्रीन ने ट्वीट किया, "दोनों देशों के लोग ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच जीवंत पुल हैं। प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज पिछले वर्ष भारत आने वाले 100,000 आस्ट्रेलियाई लोगों में से एक थे, जो कि कोविड-19 से पहले की संख्या से दोगुनी है। भारत ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के महामारी-पूर्व स्तर पर लौटने (और कोरोना को मात देने) वाला पहला देश है। सीधी उड़ानें लगभग तीन गुना हो गई हैं!"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।