Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुनिया में तेजी से बढ़ रही चीनी सेना, आस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री का दावा; पिछले सौ सालों से विश्व ने नहीं देखी ऐसी गति

    By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
    Updated: Wed, 22 Nov 2023 05:00 AM (IST)

    भारत के साथ आस्ट्रेलिया की साझेदारी क्षेत्र में शक्ति के रणनीतिक संतुलन के लिए महत्वपूर्ण है।दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कालेज में एक कार्यक्रम में वोंग ने कहा कि आस्ट्रेलिया हिंद-प्रशांत में संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता सुनिश्चित करने के लिए क्वाड जैसी साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है। चीन ने बहुत कम पारदर्शिता के साथ अपनी सेना का आधुनिकीकरण उस गति या पैमाने पर जारी रखा है।

    Hero Image
    आधुनिकीकरण कर रहा है जैसा दुनिया में नहीं देखा गया है।

    एएनआइ, नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने मंगलवार को कहा कि चीन बहुत कम पारदर्शिता के साथ अपनी सेना का उस पैमाने पर आधुनिकीकरण कर रहा है जैसा दुनिया में नहीं देखा गया है।

    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के साथ आस्ट्रेलिया की साझेदारी क्षेत्र में 'शक्ति के रणनीतिक संतुलन' के लिए महत्वपूर्ण है।दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कालेज में एक कार्यक्रम में वोंग ने कहा कि आस्ट्रेलिया हिंद-प्रशांत में संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता सुनिश्चित करने के लिए क्वाड जैसी साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि चीन ने बहुत कम पारदर्शिता के साथ अपनी सेना का आधुनिकीकरण उस गति या पैमाने पर जारी रखा है जो लगभग एक सदी से दुनिया में नहीं देखा गया है। उत्तर कोरिया भी अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम और बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण के साथ अपना अस्थिर व्यवहार जारी रखे हुए है।

    यह भी पढ़ें- UN में गूंजा कश्मीर का मुद्दा, 'अनुचित और आदतन' मु्द्दे पर पाकिस्तान को फटकार; भारत ने ऐसे दिया जवाब