Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    असम में थाडू समुदाय के नेता की हत्या, मणिपुर में टीवी पत्रकार को मारी गोली; 6 उग्रवादी भी गिरफ्तार

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 06:09 AM (IST)

    असम में उग्रवादियों ने थाडू समुदाय के नेता नेहकाम जोम्हाओ की हत्या कर दी जो मणिपुर में शांति वार्ता में शामिल हुए थे। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है और हत्या के कारणों की जांच कर रही है। थाडू छात्र संघ ने इस हत्या को निंदनीय बताया है।

    Hero Image
    आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम में उग्रवादियों ने थाडू समुदाय के एक नेता की हत्या कर दी। उन्होंने हाल ही में जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर में शांति वार्ता में भाग लिया था। नेहकाम जोम्हाओ असम के थाडू लिटरेचर सोसायटी के अध्यक्ष थे। अधिकारियों के अनुसार, शनिवार शाम करीब 7.30 बजे मांजा इलाके के चोंगहांग वेंग स्थित आवास से उनका अपहरण कर लिया गया था। बाद में उनकी हत्या की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्बी आंगलोंग के पुलिस अधीक्षक संजीब सैकिया कहा कि छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों ने हत्या करने का बात स्वीकार कर ली है। हत्या के कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है। थाडू छात्र संघ के मुख्यालय ने इसे नृशंस हत्या बताया है और कहा है कि जोम्हाओ को शांति के लिए उनके साहसी फैसले के लिए निशाना बनाया गया।

    टीवी पत्रकार को मारी गोली

    जोम्हाओ छह अगस्त को इंफाल में आयोजित ऐतिहासिक शांति बैठक का हिस्सा थे, जहां थाडू जनजाति की संस्था थाडू इनपी मणिपुर ने मैतेयी संगठनों के साथ बातचीत की। मणिपुर संघर्ष शुरू होने के बाद यह पहली बार था कि थाडू समुदाय के प्रतिनिधियों ने मैतेयी बहुल इंफाल घाटी में प्रवेश किया था।

    इस बीच पीटीआई के अनुसार मणिपुर के सेनापति जिले में शनिवार को एक टीवी पत्रकार को फूलों के त्योहार की कवरेज के दौरान गोली मार दी गई। उन्हें तीन गोलियां लगी हैं। घायल दीप सैकिया का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस पत्रकार पर हमले के पीछे के मकसद की जांच कर रही है।

    मणिपुर में छह उग्रवादी गिरफ्तार

    मणिपुर के विभिन्न जिलों से छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के चार कैडरों को शुक्रवार को तेंगनौपाल जिले में म्यांमार सीमा के पास गिरफ्तार किया गया।

    सोशलिस्ट रिवोल्यूशनरी पार्टी के एक सदस्य को शनिवार को इंफाल पश्चिम जिले के सांगईप्रौ से गिरफ्तार किया गया। असम राइफल्स ने मिजोरम के चम्फाई जिले में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद बरामद किए हैं।

    (न्यूज एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- विपक्ष के हंगामे के बीच मणिपुर विनियोग विधेयक पारित, पुनर्वास के लिए 543 करोड़ रुपये आवंटित