Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    असम पुलिस ने सात जर्मन नागरिकों को हिरासत में लिया, पर्यटन वीजा के मानदंडों के उल्लंघन का आरोप

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sat, 29 Oct 2022 10:34 PM (IST)

    असम पुलिस ने पर्यटन वीजा के मानदंडों का उल्लंघन करने और काजीरंगा में एक धार्मिक कार्यक्रम में कथित तौर पर उपदेश देने के आरोप में शनिवार को सात जर्मन नागरिकों को हिरासत में लिया है। स्पेशल डीजीपी के ने बताया कि प्रत्येक पर 500 अमरिकी डालर का जुर्माना लगाया है।

    Hero Image
    असम में सात जर्मन नागरिक गिरफ्तार। फोटो- एएनआइ।

    गुवाहाटी, एएनआइ। असम पुलिस ने पर्यटन वीजा के मानदंडों का उल्लंघन करने और काजीरंगा में एक धार्मिक कार्यक्रम में कथित तौर पर उपदेश देने के आरोप में शनिवार को सात जर्मन नागरिकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी लोगों को असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में जाने से रोक दिया। गिरफ्तार किए गए जर्मन नागरिकों के वापस उनके देश भेजने के लिए पुलिस जरूरी कदम उठाए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिशनरी गतिविधियों में हुए शामिल 

    पुलिस ने बताया कि जर्मन नागरिक 26 अक्टूबर को काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे, जिसके बाद वह कार्बी आंगलोंग जिले के लिए रवाना हो गए। वहां पर सभी ने मिशनरी गतिविधियों में भाग लिया। पर्यटक वीजा के तहत इसकी अनुमति नहीं है। इस मामले पर असम के स्पेशल डीजीपी जीपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने पाया कि उन्होंने धार्मिक गतिविधियों में भाग लिया और धार्मिक सभाओं, उपदेश गतिविधियों में शामिल हुए, जो पर्यटक वीजा शर्तों का उल्लंघन है।

    वापस उनके देश भेजने की कवायद शुरू

    स्पेशल डीजीपी ने कहा कि सभी जर्मन नगारिकों को उनके देश में वापस भेजने के लिए संबंधित अधिकारी से संपर्क किया गया है। उन्होंने कहा, 'गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, हमने हिरासत में लिए गए सभी लोगों पर प्रति व्यक्ति 500 अमरिकी डालर का जुर्माना लगाया है और उन्हें उनके संबंधित देश में वापस भेजने के लिए इससे जुड़े विभाग से संपर्क किया है।'

    इससे पहले भी हुई थी गिरफ्तारी

    मालूम हो कि इससे पहले 26 अक्टूबर को तीन स्वीडिश प्रचारकों को डिब्रूगढ़ जिले में हिरासत में लिया गया था और वीजा मानदंडों का उल्लंघन करने के कारम उन्हें उनके देश वापस भेज दिया गया था।

    यह भी पढ़ें- Assam News: 90 हजार की रिश्वत लेते समय असम सरकार में ACS केके शर्मा गिरफ्तार, घर से 49 लाख रुपये बरामद

    यह भी पढ़ें- असम में मिया परिषद के अध्यक्ष, महासचिव सहित पांच गिरफ्तार; मंगलवार को पुलिस ने संग्रहालय किया था सील

    comedy show banner
    comedy show banner