Assam Flood: असम में बाढ़ से स्थिति गंभीर,1.90 लाख से अधिक लोग प्रभावित; खतरे के निशान से ऊपर बह रही कई नदियां
असम में एक बार फिर से बाढ़ के कारण स्थिति खराब हो गई है। राज्य के 17 जिलों में करीब 1.90 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं शिवसागर जिले के डेमो में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं राज्य के कई हिस्सों में विभिन्न नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित लखीमपुर जिला है जहां 47338 लोग इसके चपेट में हैं।

गुवाहाटी, एएनआई। असम में एक बार फिर से बाढ़ के कारण स्थिति खराब हो गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के मुताबिक, बाढ़ के कारण 17 जिलों में करीब 1.90 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, शिवसागर जिले के डेमो में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद बाढ़ से मरने वालों की बढ़कर 15 हो गई है।
बाढ़ के कारण करीब 2 लाख लोग प्रभावित
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सोमवार को जारी अपने एक बुलेटिन में बताया कि बाढ़ के कारण फिलहाल राज्य के 17 जिले चपेट में है, जिसके कारण 1,90,675 लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित लखीमपुर जिला है जहां 47,338 लोग इसके चपेट में हैं। वहीं, धेमाजी में 40,997 लोग प्रभावित हुए हैं।
खतरे की निशान से ऊपर बह रही हैं कई नदियां
ASDMA ने अपने बयान में कहा कि ऊंचे इलाकों में लगातार बारिश के कारण अधिकांश नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और राज्य के कई हिस्सों में विभिन्न नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहीं, जलस्तर बढ़ने के कारण ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और जोरहाट के निमतीघाट में नौका सेवाएं को निलंबित कर दी गई हैं। इधर, डिब्रूगढ़, तेजपुर, धुबरी और जोरहाट में निमतीघाट में ब्रह्मपुत्र खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
फसलों को हुआ है भारी नुकसान
बाढ़ के कारण राज्य में फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। ASDMA ने अपने बयान में बताया कि राज्य में 8,086.40 हेक्टेयर फसल भूमि बाढ़ के पानी में डूब गई है और इसके कारण 1,30,514 जानवर प्रभावित हुए हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।