Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'इस्लामिक देशों के हैंडलर संभाल रहे कांग्रेस का सोशल मीडिया', Assam Congress पर अब क्यों बरसे हिमंत बिस्वा सरमा?

    By Agency Edited By: Chandan Kumar
    Updated: Fri, 20 Jun 2025 12:41 PM (IST)

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि इस्लामिक देशों के हैंडलर असम कांग्रेस के समर्थन में 5000 से ज़्यादा सोशल मीडिया अकाउंट चला रहे हैं। मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी कहा कि 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले असम की राजनीति में इतनी विदेशी भागीदारी पहले कभी नहीं देखी गई।

    Hero Image
    हिमंत ने असम कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है। (फाइल फोटो)

    पीटीआई, गुवाहाटी। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने असम कांग्रेस को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस्लामिक देशों के हैंडलर असम कांग्रेस के पक्ष में 5,000 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट हैंडल कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का दावा है कि 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले पहली बार असम की राजनीति में इतनी अधिक विदेशी भागीदारी होगी।

    इससे पहले भी कांग्रेस नेता पर लगाए थे संगीन आरोप

    सीएम हिमंत ने इससे पहले कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर भी आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि गौरव गोगोई ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के न्योते पर पाकिस्तान का दौरा किया था।

    हिमंत ने आरोप लगाया था कि, "गौरव गोगोई आईएसआई के निमंत्रण पर पाकिस्तान गए थे। पहली बार मैं यह कह रहा हूं। हमारे पास इसके दस्तावेज हैं। वह पर्यटन के उद्देश्य से नहीं गए थे। वह निश्चित रूप से प्रशिक्षण लेने के लिए वहां गए थे। वह पाकिस्तान की इस्टैब्लिशमेंट के साथ मिलकर काम कर रहे थे। गृह विभाग कब निमंत्रण भेजता है? यह केवल प्रशिक्षण देने के लिए होता है।

    यह भी पढ़ें: 'ISI के निमंत्रण पर पाकिस्तान गए थे गौरव गोगोई', CM हिमंत बिस्वा सरमा का गंभीर आरोप