'ISI के निमंत्रण पर पाकिस्तान गए थे गौरव गोगोई', CM हिमंत बिस्वा सरमा का गंभीर आरोप
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर गंभीर आरोप लगाया है। सरमा ने कहा कि गोगोई को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने आमंत्रित किया था और उन्होंने पाकिस्तान का दौरा किया था। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनके पास इस आरोप के समर्थन में दस्तावेजी सबूत हैं जिन्हें 10 सितंबर तक जनता के सामने पेश किया जाएगा।

पीटीआई, गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर बड़ा आरोप लगाया है। असम के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि गौरव गोगोई ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के निमंत्रण पर पाकिस्तान का दौरा किया था।
गुवाहाटी में एक आधिकारिक समारोह के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए सीएम हिमंत ने कहा कि सरकार के पास इस दावे का समर्थन करने के लिए दस्तावेजी सबूत हैं और उचित सत्यापन के बाद हर सबूत 10 सितंबर तक जनता के सामने पेश किया जाएगा।
पाकिस्तान की इस्टैब्लिशमेंट के साथ मिलकर काम कर रहे थे गोगोई: सीएम हिमंत
सीएम ने दावा किया, "गौरव गोगोई आईएसआई के निमंत्रण पर पाकिस्तान गए थे। पहली बार मैं यह कह रहा हूं। हमारे पास इसके दस्तावेज हैं। वह पर्यटन के उद्देश्य से नहीं गए थे। वह निश्चित रूप से प्रशिक्षण लेने के लिए वहां गए थे। वह पाकिस्तान की इस्टैब्लिशमेंट के साथ मिलकर काम कर रहे थे। गृह विभाग कब निमंत्रण भेजता है? यह केवल प्रशिक्षण देने के लिए होता है।
सीएम हिमंत ने कहा, विदेशों मामलों (विभाग) या किसी विश्वविद्यालय से निमंत्रण पूरी तरह से अलग बात है। वो पाकिस्तान के गृह विभाग के सीधे निमंत्रण पर वहां गए थे। सरकार के पास गोगोई की हरकतों के सबूत हैं। सीएम ने आगे कहा कि गोगोई के बचने के सभी रास्ते बंद हो चुके हैं। हमने सबूत देखे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।