विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bajali District: बजाली बना असम का 35वां जिला, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना

By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
Published: Thu, 12 Oct 2023 06:36 PM (IST)

असम सरकार ने गुरुवार (12 अक्टूबर) को बजाली नाम के एक नए जिले की अधिसूचना जारी कर दी। बजाली जिला ...और पढ़ें

बजाली असम का 35वां जिला होगा (फाइल फोटो)
बजाली असम का 35वां जिला होगा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बजाली जिला बारपेटा जिले को विभाजित करके बनाया गया है
  2. कैबिनेट उप-समिति नए जिलों की पहचान करेगी

पीटीआई, गुवाहाटी। असम सरकार ने गुरुवार (12 अक्टूबर) को बजाली नाम के एक नए जिले की अधिसूचना जारी कर दी। बजाली जिला बारपेटा जिले को विभाजित करके बनाया गया है। असम के राज्यपाल के आदेश के मुताबिक, अधिसूचना जारी होने के साथ ही बजाली असम का 35वां जिला बन जाएगा।

असम सरकार के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अविनाश जोशी ने एक आदेश में कहा, "प्रशासनिक सुविधा के लिए और सार्वजनिक सुविधा के हित में असम के राज्यपाल मदन रौता नगर, पाठसाला में मुख्यालय के साथ प्रशासनिक जिला बजाली बनाने में खुश हैं।" इसमें कहा गया है कि बजाली जिले की भौगोलिक सीमा नए परिसीमित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बजाली के साथ सह-टर्मिनस (Co-Terminus) होगी।

कैबिनेट उप-समिति नए जिलों की पहचान करेगी

आदेश में कहा गया है कि पहले से ही अधिसूचित कैबिनेट उप-समिति अधिक भौगोलिक क्षेत्रों की पहचान करेगी जिन्हें नए जिले में जोड़ा जा सकता है। इसमें कहा गया है कि इस संबंध में रिपोर्ट 30 दिनों के भीतर सौंपी जाएगी। बता दें कि बजाली उन चार जिलों में से एक है, जिन्हें परिसीमन प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए 31 दिसंबर, 2022 को मूल जिलों में मिला दिया गया था। वहीं, अन्य तीन जिले होजाई, बिस्वनाथ और तामुलपुर हैं।

बजाली को पूर्ण जिले का दर्जा देने का फिर से निर्णय

असम कैबिनेट ने दो अक्टूबर को बजाली को पूर्ण जिले का दर्जा देने का फिर से निर्णय लिया था। इसमें कैबिनेट उप-समिति को सीमा को निर्धारित करने का सुझाव देने के लिए अधिकृत किया गया था।

ये भी पढ़ें: कावेरी जल विवाद: कर्नाटक कावेरी निकाय के निर्देश को देगा चुनौती, डिप्टी सीएम शिवकुमार ने दिया अल्टीमेटम