विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक के झंडे दिखाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी : जनरल रावत

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Wed, 15 Feb 2017 08:52 PM (IST)Updated: Wed, 15 Feb 2017 10:43 PM (IST)

पाकिस्तान के साथ-साथ अाईएसअाईएस के झंडे लहरा रहे हैं उन्हें हम देशद्रोही के तौर पर देखेंगे और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

पाक के झंडे दिखाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी : जनरल रावत
पाक के झंडे दिखाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी : जनरल रावत

नई दिल्ली(प्रेट्र)। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों पर पथराव करने वालों और घाटी में पाकिस्तान, आईएस के झंडे दिखाने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
बुधवार को सेना प्रमुख ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान सेना के ऑपरेशन में बाधा पहुंचाने वाले और सहयोगी रख नहीं अपनाने वालों को आतंकियों के जमीनी कार्यकर्ता माना जाएगा। सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि जो स्थानीय लोग आतंकवाद को जारी रखना चाहते हैं और पाकिस्तान के साथ-साथ आईएस के झंडे लहरा रहे हैं उन्हें हम देशद्रोही के तौर पर देखेंगे और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
सेना प्रमुख ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद आतंकियों के मददगारों को चेतावनी दी।
दरअसल जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों पर हालियां आतंकी हमलों के दौरान एक खतरनाक रख दिखा है। आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों के मुठभेड़ के दौरान कुछ स्थानीय लोग सुरक्षा बलों पर पथराव कर रहे हैं और आतंकियों को बचाकर भगाने की कोशिश कर रहे हैं।
मंगलवार को कश्मीर में 2 अलग-अलग जगहों पर आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक मेजर समेत सेना के 4 जवान शहीद हो गए। सेना ने 4 आतंकियों को भी मार गिराया। मुठभेड़ में एक नागरिक और सेना के 8 दूसरे जवान घायल हुए। कुपवाड़ा में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक घर में छिपे हुए 3 आतंकियों को ढेर कर दिया था।

इस मुठभेड़ में घायल हुए मेजर एस. दहिया बाद में शहीद हो गए। इससे पहले मंगलवार सुबह बंदीपोरा जिले के हाजीन इलाके में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकियों के होने की सूचना मिली थी जिसके बाद उस इलाके को खाली करा दिया गया। तभी छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें 10 जवान घायल हो गए। बाद में 3 जख्मी जवान शहीद हो गए।

इससे पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी। वहीं, मंगलवार के एनकाउंटर में शहीद होने वाले राइफलमैन रवि कुमार का सांबा में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

दरअसल जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों पर हालियां आतंकी हमलों के दौरान एक खतरनाक ट्रेंड दिखा है। आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों के मुठभेड़ के दौरान कुछ स्थानीय लोग सुरक्षा बलों पर पथराव कर रहे हैं और आतंकवादियों को बचाकर भगाने की कोशिश कर रहे हैं।

पढ़ेंः कश्मीर घाटी: सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अलगाववादी को किया गया नजरबंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।