Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Abdul Kalam Birth Anniversary: गरीबी में बीता बचपन, कड़ी मेहनत से रची कामयाबी की इबारत; आज है कलाम की जयंती

    By Mohd FaisalEdited By:
    Updated: Sat, 15 Oct 2022 10:16 AM (IST)

    APJ Abdul Kalam Birth Anniversary 2022 आज पीपुल्स प्रेसिडेंट डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की 91वीं जयंती हैं। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने भारत के 11 वें राष्ट्रपति के रूप में भी कार्य किया और उन्हें पीपुल्स प्रेसिडेंट भी कहा गया। आज उन्हें पूरा देश याद कर रहा है।

    Hero Image
    APJ Abdul Kalam Birth Anniversary 2022: आज है 'पीपुल्स प्रेसिडेंट' एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती (फाइल फोटो)

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारत के 11वें राष्ट्रपति व मिसाइलमैन के नाम से मशहूर एपीजे अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam) की आज 91वीं जयंती है। एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर देश उन्हें आज याद कर रहा है। भारत के मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को उनके योगदान के लिए आज भी याद किया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनुषकोडी में हुआ था कलाम का जन्म

    दरअसल, एपीजे अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam) का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में स्थित धनुषकोडी के एक मध्यमवर्ग मुस्लिम परिवार में हुआ था। अब्दुल कलाम के पिता का नाम जैनुलाब्दीन था। अब्दुल कलाम संयुक्त परिवार में रहते थे। उनके पांच भाई और पांच बहने थी और घर में तीन परिवार रहा करते थे। अब्दुल कलाम के जीवन पर उनके पिता का बहुत प्रभाव रहा। वे भले ही पढ़े-लिखे नहीं थे, लेकिन उनकी लगन और उनके दिए संस्कार अब्दुल कलाम के बहुत काम आए।

    पढ़ाई जारी रखने के लिए बेचे अखबार

    बता दें कि अब्दुल कलाम के परिवार की आर्थिक हालत ज्यादा ठीक नहीं थी। ऐसे में उन्होंने अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए अखबार बेचने का कभी काम किया। इसके अलावा कलाम ने 1950 में मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलजी से अंतरिक्ष विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। स्नातक होने के बाद उन्होंने हावरक्राफ्ट परियोजना पर काम करने के लिये भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान में प्रवेश किया। 1962 में वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में आए। जहां उन्होंने सफलतापूर्वक कई उपग्रह प्रक्षेपण परियोजनाओं में अपनी भूमिका निभाई।

    कलाम के नेतृत्व में भारत ने रचा कीर्तिमान

    डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने भारत के 11 वें राष्ट्रपति के रूप में भी कार्य किया और उन्हें 'पीपुल्स प्रेसिडेंट' भी कहा गया। इसके अलावा कलाम ने भारत के दो प्रमुख अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनों- रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ काम किया था। साथ ही अग्नि मिसाइल और पृथ्वी मिसाइल का सफल परीक्षण का श्रेय भी कलाम को ही जाता है। साथ उनकी देखरेख में भारत ने 1998 में पोखरण में अपना दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया था।

    अब्दुल कलाम को भारत रत्न से किया गया सम्मानित

    भारत सरकार ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को भारत रत्न समेत कई पुरस्कार से नवाजा है। भारत सरकार ने 1981 में कलाम को पद्म भूषण और 1990 में पद्म विभूषण और 1997 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा था। अब्दुल कलाम भारत रत्न पाने वाले देश के तीसरे राष्ट्रपति थे। इससे पहले सर्वपल्ली राधाकृष्णन और जाकिर हुसैन को भरात रत्न दिया जा चुका है।

    भारत को श्रेष्ठ बनाएंगे तीन स्वप्न.., वो भाषण जब डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने बताई थीं करियर की चार उपलब्धियां

    APJ Abdul Kalam: राष्ट्रपति के साथ वैज्ञानिक के रूप में भी नहीं भूला पाएंगे एपीजे अब्दुल कलाम को