Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जेल अधिकारी पर हथौड़े से हमला कर फरार हुए दो कैदी, 24 घंटे में दोबारा गिरफ्तार

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 07:37 PM (IST)

    आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में दो कैदियों ने जेल अधिकारी पर हथौड़े से हमला करके जेल से भाग गए। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों को फिर से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि जेल से भागने की साजिश एक तीसरे कैदी ने रची थी। पुलिस ने चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

    Hero Image
    जेल अधिकारी पर हथौड़े से हमला कर फरार हुए दो कैदी (सोशल मीडिया)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में चोडावरम उप-जेल में फिल्मी अंदाज में दो कैदी जेल अधिकारी पर हथौड़े से हमला कर फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित एक्शन दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों को दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मामला, 5 सितंबर 2025 का है, जब दो कैदियों ने जेल अधिकारी पर हमला किया और जेल से फरार हो गए। दोनों कैदियों की पहचान नक्का रवि कुमार और बेजवाड़ा रामू (26) के रूप में हुई है। दोनों ने हेड वार्डर वासा वीरराजू पर लोहे के हथौड़े से हमला करने के बाद उप-जेल से भाग गए। हमलावरों ने कथित तौर पर उनकी चाबियां छीन लीं, एक मोबाइल फोन चुरा लिया और जेल से भाग गए।

    जेल ब्रेक के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी

    अनकापल्ली जिला पुलिस ने तुरंत बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया और पूरे क्षेत्र में तलाशी शुरू कर दिया। उनकी मेहनत अगली शाम रंग लाई जब विशाखापत्तनम सिटी टास्क फोर्स पुलिस ने विशाखापत्तनम के गोल्लालापलेम जंक्शन के पास दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

    जांच में हुआ मास्टरमाइंड का खुलासा

    पुलिस जांच से जेल ब्रेक की साजिश का खुलासा हुआ है। अधिकारियों ने पता चला कि जेल से भागने की साजिश तीसरे रिमांड कैदी, येका स्वामी ने रची थी, जिस पर अब इस साजिश में मुख्य साजिशकर्ता होने का आरोप है। दोबारा गिरफ्तारी के दौरान चोरी किया गया वीवो मोबाइल फोन भी सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया।

    उकसावे के कारण दिया घटना को अंजाम

    अनकापल्ली के एसपी तुहिन सिन्हा ने कहा, "जेल ब्रेक की मुख्य वजह येका स्वामी का उकसाना था। जमानत मिलने के बाद भी, A1 और A2 जेल से बाहर नहीं आ सके क्योंकि वे जमानत का इंतजाम नहीं कर पाए थे। हेड वार्डर वीरराजू से भी उनकी दुश्मनी थी।"

    नक्का रवि कुमार और बेजवाड़ा रामू दोनों, जो शुरू में चोडावरम पुलिस स्टेशन की रिमांड में थे, उन्हें न्यायिक हिरासत में वापस कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश में भारी बारिश से तबाही, 25 की मौत, 17 लापता, तमिलनाडु में नौ की जान गई, पीएम मोदी ने ली हालात की जानकारी