Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, आम से लदा ट्रक पलटने से 9 लोगों की मौत

    Updated: Mon, 14 Jul 2025 09:42 AM (IST)

    Mango Truck Accidentआंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले में एक दुखद घटना घटी जहाँ पुल्लमपेट मंडल के पास आम से भरे एक ट्रक के पलटने से 9 लोगों की मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Hero Image
    हादसे में 9 लोगों की जान चली गई। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले में एक दर्दनाक हादसे हुआ है। बीती रात पुल्लमपेट मंडल के रेड्डीचेरुवु कट्टा के पास एक आम से भरा ट्रक पलट गया। इसमें 9 लोगों की जान चली गई।

    पुलिस के मुताबिक, यह हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही कई लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर सुनते ही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरी संवेदना जताई। उन्होंने अधिकारियों से हादसे की वजह जानने की कोशिश की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अधिकारियों ने बताया कि मरने वाले लोग राजमपेट से रेलवे कोडुरु जा रहे थे, जब यह हादसा रात के वक्त हुआ।

    सरकार मृतकों के परिवारों की हर मुमकिन मदद करेगी: सीएम नायडू

    मुख्यमंत्री नायडू ने अधिकारियों से बात कर घायलों के इलाज की पूरी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और उन्हें बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। सीएम ने यह भी यकीन दिलाया कि सरकार मृतकों के परिवारों की हर मुमकिन मदद करेगी।

    उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि घायलों को किसी भी सूरत में इलाज में कमी न होने दी जाए। सीएमओ के मुताबिक, सरकार इस दुखद वाकये में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी हर जरूरत का ख्याल रखा जाएगा।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम खुशनुमा, UP-बिहार सहित इन राज्यों में भी आज जमकर बरसेंगे बादल; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

    comedy show banner
    comedy show banner