Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    '2027 तक Northeast के सभी राज्य...', अमित शाह का बड़ा एलान; कहा- पूर्वोत्तर के बिना भारत अधूरा

    Updated: Thu, 20 Feb 2025 10:00 PM (IST)

    गृह मंत्री अमित शाह ने यूनिटी उत्सव वन वॉयस वन नेशन कार्यक्रम में कहा कि पूर्वोत्तर के बिना भारत और भारत के बिना पूर्वोत्तर अधूरा है। उन्होंने कहा कि 2036 के ओलंपिक में भारत टॉप 10 देशों में होगा और पूर्वोत्तर भारत का इसमें अहम योगदान होगा। शाह के अनुसार यूनिटी उत्सव के इस पांच दिवसीय समारोह ने पूर्वोत्तर की एकता व सांस्कृतिक समृद्धि को दिल्ली में प्रस्थापित किया है।

    Hero Image
    शाह ने बजट में भी तीन-चार गुना की बढ़ोतरी का दावा किया (फोटो: @AmitShah)

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह के अनुसार पूर्वोत्तर और भारत एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं। 'यूनिटी उत्सव: वन वॉयस, वन नेशन ' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि 2027 तक पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्य रेल और हवाई मार्ग से दिल्ली के साथ जुड़ जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में शांति की स्थापना के साथ ही सांस्कृतिक विकास भी हो रहा है। भारत की ही तरह पूर्वोत्तर के राज्यों में सांस्कृतिक और भाषायी विविधता का उदाहरण देते हुए अमित शाह ने कहा कि पूर्वोत्तर में 220 से अधिक जातीय समूह और 160 से अधिक जनजातियां रहती हैं। यहां 200 से अधिक बोलियां और भाषाएं बोली जाती हैं और 50 से अधिक उत्सव मनाए जाते हैं। इसके साथ ही 30 से अधिक पारंपरिक नृत्य और 100 से अधिक व्यंजन अस्तित्व में हैं।

    पूर्वोत्तर को बताया समृद्ध विरासत का खजाना

    उन्होंने कहा कि ये सब पूरे भारत के लिए बहुत बड़ी समृद्ध विरासत का खजाना है और पूरा देश इस पर गर्व करता है। शाह ने कहा कि पूर्वोत्तर के बिना भारत और भारत के बिना पूर्वोत्तर अधूरा है।

    अमित शाह के अनुसार आजादी के बाद लंबे समय तक पूर्वोत्तर भारत की दिल्ली से फिजकल के साथ-साथ दिल की भी दूरी बड़ी थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फिजिकल के साथ-साथ दिल की दूरी को समाप्त किया गया है। मोदी सरकार के दौरान हिंसा में 70 फीसद और मौतों में 85 फीसद की कमी पूर्वोत्तर भारत में शांति स्थापित होने का सबूत है। यही नहीं, पूर्वोत्तर के विकास के लिए बजट में भी तीन-चार गुना की बढ़ोतरी हुई है।

    असम राइफल्स ने किया है आयोजन

    • उन्होंने कहा कि 2036 के ओलंपिक में भारत टॉप 10 देशों में होगा और पूर्वोत्तर भारत का इसमें अहम योगदान होगा। अमित शाह के अनुसार आज भारत का कोई हिस्सा ऐसा नहीं है जो पूर्वोत्तर को अपना नहीं मानता और जिसके मन में पूर्वोत्तर के लोगों के लिए प्यार न हो। देश के हर राज्य के लोगों के मन में पूर्वोत्तर के लोगों के लिए विशेष जगह है और पूर्वोत्तर के हर राज्य को भी आगे बढ़कर पूरे देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।
    • उनके अनुसार पूर्वोत्तर अब शांति और विकास चाहता है और भारत के अभिन्न अंग के रूप में काम करना चाहता है। दिल्ली में पांच दिवसीय 'यूनिटी उत्सव: वन वॉयस, वन नेशन' आयोजन असम राइफल्स ने किया है।
    • शाह के अनुसार यूनिटी उत्सव के इस पांच दिवसीय भव्य समारोह ने पूर्वोत्तर की एकता व सांस्कृतिक समृद्धि को दिल्ली में प्रस्थापित करने का काम किया है। उनके अनुसार असम राइफल्स भारत का सबसे पुराना अर्धसैनिक बल है और इसकी पहचान पूर्वोत्तर के सच्चे मित्र के रूप में की जाती है।

    यह भी पढ़ें: 'आतंक पर नियंत्रण के बाद नागरिक अधिकारों की रक्षा को बनाएं प्राथमिकता', समीक्षा बैठक में बोले गृह मंत्री अमित शाह