Move to Jagran APP

Karnataka: येदियुरप्पा के घर नाश्ते पर पहुंचे अमित शाह, चुनावी रणनीतियों पर की चर्चा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक पहुंचे हैं। उन्होंने आज सुबह कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा के बेंगलुरु स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की। साथ ही में पूर्व मंत्री के आवास पर राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे थे। (फोटो-एएनआई)

By Preeti GuptaEdited By: Preeti GuptaFri, 24 Mar 2023 01:46 PM (IST)
Karnataka: येदियुरप्पा के घर नाश्ते पर पहुंचे अमित शाह, चुनावी रणनीतियों पर की चर्चा
कर्नाटक पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

बेंगलुरु, ऑनलाइन डेस्क। कर्नाटक में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता लगातार कर्नाटक का दौरा कर रहे हैं।

इसी कड़ी में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक पहुंचे हैं। उन्होंने आज सुबह कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा के बेंगलुरु स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की।

केंद्रीय मंत्री ने येदियुरप्पा संग नाश्ता किया। साथ ही में पूर्व मंत्री के आवास पर राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे। 

पीएम और शाह लगातार कर रहें हैं कर्नाटक दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लगातार कर्नाटक दौरों की मदद से बीजेपी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए सरगर्मी तेज करने में जुट गई है।

यहीं नहीं, बीजेपी विधानसभा चुनावों के साथ- साथ लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। अमित शाह गुरुवार (23 मार्च) की रात कर्नाटक के लिए निकले थे।

येदियुरप्पा ने की 'विजया संकल्प यात्रा'

दोनों नेताओं के बीच बैठक चूंकी मायने रखती है क्योंकि चुनाव आयोग द्वारा अगले कुछ दिनों में कर्नाटक में मई तक होने वाले विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने की उम्मीद है। इसलिए पार्टी चुनावों के लिए उम्मीदवारों को फाइनल कर सकती है। वहीं येदियुरप्पा ने हाल के हफ्तों में राज्य भर में 'विजया संकल्प यात्रा' की थी।

बैठक में यह मंत्री भी थे शामिल

केंद्रीय मंत्री अमित शाह और पूर्व सीएम के अलावा बैठक में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, राज्य भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, कर्नाटक के प्रभारी पार्टी महासचिव अरुण सिंह, येदियुरप्पा के छोटे बेटे और पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष बी वाई वियेंद्र भी उपस्थित रहे थे।

पीएम के साथ येदियुरप्पा रहेंगे अहम चेहरा

कर्नाटक विधानसभा चुनावों में बीजेपी अब अपनी रणनीती को बदलती हुई नजर आ रही है। वह अब अपने अनुभवी नाविक येदियुरप्पा को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक प्रमुख चुनावी शुभंकर बनाते हुए चुनावी कर्नाटक में अभियान को आगे बढ़ाएगी।

यह भी पढ़ें- SC ने सभी दोषियों को 15 दिनों में आत्मसमर्पण करने का दिया निर्देश, महामारी के दौरान रिहा किए गए थे अपराधी

कर्नाटक चुनाव में क्यों अहम हैं येदियुरप्पा

येदियुरप्पा को कर्नाटक विधानसभा चुनाव का अहम चेहरा बनाने के पीछे बहुत सारी वजह हैं। येदियुरप्पा चार बार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। तो वहीं उन्होंने जमीनी स्तर से पार्टी का निर्माण किया। उनके पास बड़ी संख्या में लोगों से जुड़ने की क्षमता है। वहीं, येदियुरप्पा विशेष रूप से राजनीतिक प्रभावशाली लोगों के साथ लिंगायत समुदाय में अच्छी पकड़ रखते हैं।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी को मिली सजा पर कपिल सिब्बल ने कहा- 'राजनीतिक उद्देश्यों के लिए होता है कानून का इस्तेमाल'