Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका से 119 भारतीय होंगे डिपोर्ट, फिर अमृतसर आएगा हवाई जहाज; इस बार किस राज्य के कितने लोग?

    5 फरवरी को अमेरिकी मिलिट्री का एयरक्राफ्ट 104 भारतीयों को लेकर अमृतसर में लैंड हुआ था। ये सभी वे लोग थे जिन्हें अमेरिका में घुसने की अवैध कोशिश करते पकड़ा गया था और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद डिपोर्ट किया गया था। अब एक बार फिर 119 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर दो विमान 15 और 16 फरवरी को अमृतसर पहुंचेंगे।

    By Jagran News Edited By: Swaraj Srivastava Updated: Fri, 14 Feb 2025 06:37 PM (IST)
    Hero Image
    दोनों फ्लाइट 15 और 16 फरवरी को सुबह 10:05 बजे लैंड करेंगी (फोटो: पीटीआई)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 119 भारतीय प्रवासियों को लेकर दो फ्लाइट 15 और 16 फरवरी को अमृतसर के गुरु राम दास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों फ्लाइट सुबह 10:05 बजे लैंड करेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन डिपोर्ट प्रवासियों में सबसे अधिक लोग पंजाब के हैं। जानकारी के मुताबिक, इनमें पंजाब के 67, हरियाणा के 33, गुजरात के 8, उत्तर प्रदेश के 3, महाराष्ट्र के 2, गोवा के 2, राजस्थान के 2 और हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर के एक-एक लोग हैं।

    अमेरिका ने घुसने की कोशिश करते पकड़ाए

    • डिपोर्ट किए जा रहे लोगों ने मेक्सिको और दूसरे रास्तों से अमेरिका में अवैध रूप से घुसने की कोशिश की। अधिकारियों के मुताबिक, इन लोगों ने अमेरिका में घुसने के बाद कथित तौर पर अपने पासपोर्ट फाड़ दिए।
    • डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिका में अवैध रूप से घुसने की कोशिश करते लोगों को पकड़ने के बाद डिपोर्ट किया जा रहा है। डिपोर्ट प्रवासियों को लेकर भारत आने वाली ये दूसरी फ्लाइट होगी।
    • इसके पहले 5 फरवरी को पंजाब के अमृतसर में विभिन्न राज्यों से अमेरिका गए 104 अवैध प्रवासियों को लेकर यूएस मिलिट्री एयरक्राफ्ट लैंड हुआ था। इसमें 33 लोग हरियाणा, गुजरात के 33, पंजाब के 30, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के 3-3 और चंडीगढ़ के 2 लोग शामिल थे।

    बांध दिए गए थे हाथ-पैर

    डिपोर्ट किए गए कुछ लोगों ने दावा किया था कि पूरी यात्रा के दौरान उनके हाथ-पैर हथकड़ियों और बेड़ियों से बांध दिए गए थे और अमृतसर लैंड करने के बाद ही उन्हें खोला गया। इसके बाद पूरे देश में काफी बवाल मचा था।

    विपक्ष ने पीएम मोदी से अमेरिका के सामने इस मुद्दे को उठाने की मांग की थी। इसके बाद भारत ने भी अमेरिका ने डिपोर्ट भारतीयों के साथ हो रहे व्यवहार पर चिंता जताई थी। पंजाब और हरियाणा में संदिग्ध ट्रैवल एजेंट्स के खिलाफ पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी थी।

    यह भी पढ़ें: डंकी रूट से डिपोर्टेशन तक: अमेरिका से डिपोर्ट लोगों को मिला सबक, बोले-अब नहीं जाना विदेश