विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tharoor on PM Modi: 'प्रधानमंत्री के लिए नरेंद्र मोदी का विकल्प कौन', पत्रकार के सवाल पर शशि थरूर ने दिया ये जवाब

By Agency Edited By: Babli Kumari
Published: Wed, 03 Apr 2024 02:17 PM (IST)

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इस सवाल पर कहा कि यह सवाल अप्रासंगिक है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प ...और पढ़ें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (फाइल फोटो)
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (फाइल फोटो)

पीटीआई, नई दिल्ली। इस साल का लोकसभा चुनाव कई मायने में महत्वपूर्ण है। जहां बीजेपी अपने जीत का सिलसिला जारी रखने के लिए मैदान में होगी। तो वहीं विपक्ष वापिस सत्ता पाने के लिए इस चुनाव में उतरेगी। लेकिन सभी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर पीएम मोदी के विकल्प में विपक्ष के पास कौन-सा चेहरा होगा?

यही सवाल जब एक पत्रकार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर से किया तो उन्होंने इसका जवाब कुछ इस तरह दिया।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इस सवाल पर कहा कि यह सवाल "अप्रासंगिक" है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प कौन हो सकता है क्योंकि संसदीय प्रणाली में लोग किसी व्यक्ति को नहीं बल्कि एक पार्टी या पार्टियों के गठबंधन को चुनते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विकल्प अनुभवी, सक्षम और विविध नेताओं का समूह है जो लोगों की समस्याओं के प्रति उत्तरदायी होगा और व्यक्तिगत अहंकार से प्रेरित नहीं होगा।

'यह सवाल संसदीय प्रणाली में अप्रासंगिक'

सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में थरूर ने कहा, "एक बार फिर एक पत्रकार ने मुझसे एक ऐसे व्यक्ति की पहचान करने के लिए कहा है जो पीएम मोदी का विकल्प है। यह सवाल संसदीय प्रणाली में अप्रासंगिक है।"

'हम किसी व्यक्ति का चुनाव नहीं कर रहे'

तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा, "हम किसी व्यक्ति (राष्ट्रपति प्रणाली की तरह) का चुनाव नहीं कर रहे हैं, बल्कि एक पार्टी या पार्टियों के गठबंधन का चुनाव कर रहे हैं, जो सिद्धांतों और दृढ़ विश्वासों के एक समूह का प्रतिनिधित्व करता है जो भारत की विविधता, बहुलवाद और समावेशी विकास को संरक्षित करने का अनुभव हो। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारे लोकतंत्र और विविधता की रक्षा करना सबसे पहले आता है। 

यह भी पढ़ें- 'क्या हमारे हाथ में IT, ED या CBI है', जयराम रमेश बोले- जब हम सत्ता में होंगे तो...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।