विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'क्या हमारे हाथ में IT, ED या CBI है', जयराम रमेश बोले- जब हम सत्ता में होंगे तो...

By Agency Edited By: Babli Kumari
Published: Wed, 03 Apr 2024 12:46 PM (IST)

IT ED और CBI की कार्रवाई को लेकर विपक्ष बार-बार सरकार पर हमलावर हो रखी है। इस बीच कांग्रेस नेता ...और पढ़ें

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बीजेपी पर साधा निशाना (फाइल फोटो)
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बीजेपी पर साधा निशाना (फाइल फोटो)

एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने IT, ED और CBI की कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, "क्या हमारे हाथ में IT, ED या CBI है? क्या हम बड़े ठेके आवंटित कर रहे हैं? उन्होंने (सरकार ने) इन एजेंसियों को बहुत सारी शक्तियां दे रखी हैं।

उन्होंने आगे कहा, "हम सत्ता में नहीं हैं लेकिन जब होंगे तो लोकतांत्रिक तरीके से और संसदीय समितियों को शामिल करके हर चीज की समीक्षा करेंगे। हम भ्रष्टाचार से ईमानदारी से लड़ेंगे, क्योंकि हमारे इरादे नेक हैं।"

'हम 100 फीसदी VVPAT चाहते हैं'

सुप्रीम कोर्ट के चुनाव आयोग को नोटिस पर उन्होंने कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने सकारात्मक कदम उठाया है। हालांकि, हम पिछले 10 महीनों से समय की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने (ECI) इससे इनकार कर दिया है। हम सिर्फ अपनी मांगें रखना चाहते हैं, बाकी उस पर काम करना या न करना उनका अधिकार है। हम 100 फीसदी VVPAT चाहते हैं। मुझे लगता है कि कोर्ट के नोटिस पर ECI को इस मुद्दे को 19 अप्रैल से पहले हल करना चाहिए, न कि 4 जून के बाद।"

यह भी पढ़ें- पिछले कुछ सालों में जेल भेजना नियम बना और जमानत अपवाद, कांग्रेस ने संजय सिंह को लेकर दी प्रतिक्रिया