Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Albert Einstein की हस्ताक्षरित पांडुलिपि करोड़ों में नीलाम, चीन में ऑक्‍शन; 1929 में पहली बार हुई थी प्रकाश‍ित

    By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 07:16 PM (IST)

    प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी अल्बर्ट आइंस्टीन द्वारा विज्ञान में उनके प्रसिद्ध योगदान विशेष सापेक्षता के सिद्धांत (1905) और सामान्य सापेक्षता (1915) के विकास की व्याख्या करने वाली हस्ताक्षरित दुर्लभ पांडुलिपि 10 करोड़ सात लाख रुपये में नीलाम की गई। नीलामी गत 23 सितंबर को शंघाई के वाल्डोर्फ एस्टोरिया में आयोजित की गई थी। यह पांडुलिपि सबसे पहले न्यूयार्क टाइम्स अखबार में तीन फरवरी 1929 को विशेष पूरक में प्रकाशित हुई थी।

    Hero Image
    विज्ञानी सूत्रों के दो पेजों के साथ दो समीकरण, एक आरेख भी शामिल है-

    नई दिल्ली, पीटीआई। प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी अल्बर्ट आइंस्टीन द्वारा विज्ञान में उनके प्रसिद्ध योगदान 'विशेष सापेक्षता के सिद्धांत' (1905) और 'सामान्य सापेक्षता' (1915) के विकास की व्याख्या करने वाली हस्ताक्षरित दुर्लभ पांडुलिपि 10 करोड़ सात लाख रुपये में नीलाम की गई। नीलामी गत 23 सितंबर को शंघाई के वाल्डोर्फ एस्टोरिया में आयोजित की गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    14 पेज की पांडुलिपि

    जर्मन भाषा में लिखी गई यह पांडुलिपि सबसे पहले न्यूयार्क टाइम्स अखबार में तीन फरवरी 1929 को विशेष पूरक में प्रकाशित हुई थी। 14 पेज की पांडुलिपि सापेक्षता की खोज के पीछे के इतिहास को याद दिलाने के लिए अत्यधिक महत्व रखती है। इसमें विज्ञानी सूत्रों के दो पेजों के साथ दो समीकरण, एक आरेख भी शामिल है।

    यह भी पढ़ें- Karnataka: एकसाथ मंच पर नजर आए कुमारस्वामी और येदियुरप्पा, बोले- विफल रही सिद्दरमैया सरकार

    पांडुलिपि का चीन में उत्साह के साथ किया गया स्वागत

    नीलामी का आयोजन करने वाली क्रिस्टी चीन की अध्यक्ष रेबेका यांग ने कहा कि आइंस्टीन की दुर्लभ पांडुलिपि का चीन में उत्साह के साथ स्वागत किया गया। इससे साबित होता है कि यहां के लोगों में दुर्लभ चीजों को संग्रह करने की इच्छा मजबूत हुई है।

    रेबेका यांग ने एक बयान में कहा, "हम हांगकांग में शरद ऋतु की नीलामी के लिए अपने आगामी पूर्वावलोकन और इस नवंबर में चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो में कलेक्टरों के साथ फिर से जुड़ने के लिए उत्सुक हैं।"

    यह भी पढ़ें- AFSPA: मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में अफस्पा की अवधि छह माह के लिए बढ़ी, 19 पुलिस स्टेशन इसके दायरे से रहेंगे अलग