Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यात्रियों से खचाखच भरी थी Air India की फ्लाइट, ग्वालियर एयरपोर्ट पर लैंड होते ही लगे जोरदार झटके; लैंडिंग की दूसरी कोशिश में...

    Updated: Sat, 16 Aug 2025 09:07 PM (IST)

    ग्वालियर एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान यात्रियों को झटके लगे। बेंगलुरु से आई फ्लाइट को लैंडिंग में परेशानी हुई जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दोबारा लैंडिंग की कोशिश में भी झटके लगे। यात्रियों ने क्रू और पायलट पर जानकारी न देने का आरोप लगाया और एयरपोर्ट अथॉरिटी से शिकायत की है।

    Hero Image
    ग्वालियर एयरपोर्ट पर लैंड होते ही लगे जोरदार झटके (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ग्वालियर के राजमाता विजयराजे सिंधिया एयरपोर्ट पर शनिवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा टल गया। बेंगलुरु से आई एअर इंडिया की फ्लाइंट ग्वालियर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान जोरदार झटके खाने लगी।

    इसके बाद पायलट ने फ्लाइट को तुरंत लैंडिंग से रोका और थोड़ी देर के बाद दोबारा लैंडिंग की कोशिश की। इस बार झटके और भी ज्यादा लगने लगे। विमान के अंदर बैठे यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।

    रनवे टच करते ही लगे जोरदार झटके

    बेंगलुरु से विमान सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर निकला था और ग्वालियर पर 2 बजकर 30 मिनट पर लैंड करने वाला था। लैंडिंग के समय रनवे को टच करते ही विमान में जोरदार झटके लगने लगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद जब दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई तो विमान असामान्य गति से रनवे पर आया और यात्रियों ने बताया कि इस बार झटके और भी ज्यादा तेज लगे। लैंडिंग इतनी खतरनाक थी कि सीटों से लाइफ जैकेट बाहर आ गईं।

    यात्रियों का कहना है कि लैंडिंग के समय विमान की दाहिनी विंग का एक हिस्सा ठीक से खुला नहीं था, जिससे स्पीड कंट्रोल में नहीं हो पाई। एक यात्री ने आरोप लगाया कि विमान की गति बेहद तेज थी और बिल्कुल भी स्मूथ लैंडिंग नहीं हुई।

    यात्रियों का आरोप

    यात्रियों का कहना है कि क्रू और पायलट की ओर से न तो किसी तरह का कोई एलान किया गया था और न ही स्थिति को लेकर जानकारी दी गई थी। इस कारण घबराहट और बढ़ गई थी।

    घटना के बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को लिखित शिकायत दी और एअर इंडिया से जवाब मांगा। यात्रियों ने मांग की है कि जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

    एयरपोर्ट डायरेक्टर का जवाब

    इस घटना को लेकर ग्वालियर एयरपोर्ट डायरेक्टर एके गोस्वामी ने कहा कि पहली बार लैंडिंग में दिक्कत आने पर एअर इंडिया की बोइंग की दोबारा लैंडिंग सुरक्षित तरीके से कराई गई। इस बीच यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति जरूर बन गई थी।

    मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, इंडिगो के विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया