विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, इंडिगो के विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया

Published: Sat, 16 Aug 2025 07:03 PM (IST)

मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरबस A321 विमान की लैंडिंग के दौरान टेल स्ट्राइक की घटना हुई। बैंकॉक से आ रही ...और पढ़ें

मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान रनवे से टकराया (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)
मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान रनवे से टकराया (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)

HighLights

  1. मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान इंडिगो एयरबस का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया।
  2. DGCA ने घटना की जांच का आदेश दिया, विमान को फिलहाल ग्राउंड कर दिया गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई एयरपोर्ट पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बैंकॉक से मुंबई रहा इंडिगो एयरबस A321 विमान (फ्लाइट नंबर 6E 1060) लैंडिंग के दौरान रनवे से टकरा गया।

यह घटना तड़के 3.06 बजे रनवे 27 पर हुई। खराब मौसम और भारी बारिश के बीच विमान का पिथला हिस्सा रनवे से टकरा गया, जिसे एविएशन की भाषा में टेल स्ट्राइक कहा जाता है। इस घटना में विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। इसके बाद लैंडिंग की दोबारा कोशिश की गई और फिर सफलतापू्र्वक लैंडिंग कराई गई।

DGCA करेगी जांच

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "हम इस मामले की औपचारिक जांच करेंगे और जल्द ही आदेश जारी होगा।" घटना के बाद विमान को ग्राउंड कर दिया गया है और इसकी पूरी जांच व मरम्मत के बाद ही इसे फिर से उड़ान की अनुमति मिलेगी।

अधिकारियों का कहना है कि यह घटना खराब मौसम की वजह से हुई। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि एयरलाइन या क्रू की ओर से एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को तुरंत इसकी जानकारी नहीं दी गई।

मुंबई में भारी बारिश जारी

मुंबई में लगातार हो रही बारिश के कारण हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। पिछले 24 घंटे में एयरपोर्ट पर कम से कम 14 विमानों को गो-अराउंड करना पड़ा यानी उतरने के बजाय दोबारा चक्कर लगाकर लैंडिंग करानी पड़ी।

इंडिगो ने दिया बयान

इस घटना के बाद इंडिगो की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है औक कंपनी हर जरूरी जांच व मरम्मत के बाद ही विमान को फिर से सेवा में लाया जाएगा।

'संविधान में कोई सुप्रीम नहीं', राष्ट्रपति और राज्यपालों के लिए डेडलाइन मुद्दे पर केंद्र का जवाब