Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जयपुर से मुंबई जा रही एअर इंडिया का फ्लाइट, अचानक मिली गड़बड़ी की सूचना; इमरजेंसी लैंडिंग हुई तो...

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 06:48 PM (IST)

    जयपुर से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI612 में तकनीकी खराबी आने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पायलट की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित वापस लाया गया। जांच में पता चला कि विमान ने गलत इंडिकेशन दिया था जिसके बाद उसे मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया।

    Hero Image
    टेकऑफ के बाद प्लेन में तकनीकी दिक्कत का पता चला (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एअर इंडिया के एक विमान को जयपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी। यात्रियों की बोर्डिंग हुई और फिर प्लेन को टेकऑफ के लिए एटीसी से क्लियरेंस मिल गया। फ्लाइट ने रवने पर रोल करना शुरू किया और कुछ ही क्षणों बाद इसने टेकऑफ कर लिया। जयपुर से प्लेन मुंबई के लिए रवाना हो चुका था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेकिन कुछ ही देर बाद प्लेन में किसी तकनीकी दिक्कत का पता चला। प्लेन बीच हवा में था और कोई भी गलती दुर्घटना का दावत दे सकती थी। इसके बाद पायलट ने वापस लौटने का फैसला किया। ये घटना शुक्रवार की है और एअर इंडिया के इस विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

    पायलट ने प्लेन को वापस मोड़ा

    बता दें कि एअर इंडिया की फ्लाइट AI612 ने जयपुर से मुंबई के लिए उड़ान भर ली थी। लेकिन बीच सफर के दौरान ही प्लेन में तकनीकी दिक्कत पता चली और पायलट ने सूझ-बूझ दिखाते हुए प्लेन को वापस मोड़ लिया। फ्लाइट को वापस जयपुर लाया गया और इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

    जब जयपुर लौटने के बाद प्लेन की जांच की गई, तो पता चला कि इसमें कोई तकनीकी दिक्कत नहीं है। जांचकर्ताओं ने पाया कि प्लेन ने गलत इंडिकेशन दिया था। जांच के बाद प्लेन को फिर से ऑपरेशन की मंजूरी मिल गई और इसे मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    इसके पहले बुधवार को नई दिल्ली से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में भी तकनीकी दिक्कत का पता चला था। इसके बाद फ्लाइट को टेकऑफ से तुरंत पहले ही रद करना पड़ा था। वहीं केरल के कालीकट से दोहा के लिए उड़ान भरने वाले एअर इंडिया के विमान को भी तकनीकी दिक्कत के कारण वापस लौटना पड़ा था।

    (पीटीआई इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- 1 ही दिन में 112 पायलट्स में ले ली थी छुट्टी... अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद कैसे बन गए थे हालात?