Move to Jagran APP

क्रू मेंबर की वजह से 5 घंटे लेट हुई एयर इंडिया की फ्लाइट

एयर इंडिया की उड़ानों में देरी कोई नयी बात नहीं है। ड्यूटी पूरी होने पर क्रू मेंबर ने आगे जाने से इनकार कर दिया।

By Lalit RaiEdited By: Published: Thu, 14 Jul 2016 12:31 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jul 2016 06:29 AM (IST)

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली । चीन के शंघाई से दिल्ली होते हुए मुबंई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट बुधवार को तीन घंटे की देरी से आइजीआइ एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। ड्यूटी के घंटे पूरे होने की बात कहकर विमान के क्रू मेंबर ने आगे जाने से इन्कार कर दिया। इस वजह से उड़ान और लेट हो गई। यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। दूसरे क्रू मेंबर की व्यवस्था कर विमान को पांच घंटे की देरी से मुबंई रवाना किया गया।

loksabha election banner

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात शंघाई से एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआइ-349 को दिल्ली होते हुए मुबंई जाना था। शंघाई एयरपोर्ट पर विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। तीन घंटे की देरी से फ्लाइट बुधवार सुबह 5 बजे आइजीआइ एयरपोर्ट पर पहुंची। कुछ समय बाद फ्लाइट को मुंबई के लिए रवाना होना था, लेकिन क्रू मेंबरों ने ड्यूटी के घंटे पूरे होने का हवाला देकर आगे जाने से मना कर दिया। इस विमान में 156 यात्री और 6 क्रू मेंबर थे।

अब राजधानी के किराये में करिए एयर इंडिया का सफर

सूत्रों के मुताबिक, एयर इंडिया अधिकारियों ने फ्लाइट के क्रू मेंबरों को मंुबई भेजने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हुए। यात्रियों के हंगामे के बाद दूसरी फ्लाइट के क्रू मेंबर को मुंबई के लिए भेजा गया। विमान सुबह 10.15 बजे रवाना हुई। क्रू मेंबर की इस हरकत के कारण एयरपोर्ट से जाने वाले एयर इंडिया के अन्य विमान भी देर से उड़े।

एयर इंडिया के अधिकारियों का कहना है कि क्रू मेंबर का इस प्रकार का रवैया ठीक नहीं है। इससे एयर इंडिया की प्रतिष्ठा खराब होती है। मामले की जांच कराई जा रही है। गौरतलब है कि गत महीने एयर इंडिया के पायलट के समय पर एयरपोर्ट नहीं पहुंचने के कारण फ्लाइट लेट होने से केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.