विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Air India Plane: फिर एअर इंडिया का विमान लौटा वापस, दिल्ली से बाली जा रही थी फ्लाइट; इस बार अलग है वजह

By Agency Edited By: Chandan Kumar
Published: Wed, 18 Jun 2025 10:41 AM (IST)

ज्वालामुखी विस्फोट के कारण एअर इंडिया की दिल्ली-बाली उड़ान को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। विमान 18 जून 2025 ...और पढ़ें

18 जून 2025 को दिल्ली-बाली फ्लाइट को बीच रास्ते से ही वापस लाना पड़ा।
18 जून 2025 को दिल्ली-बाली फ्लाइट को बीच रास्ते से ही वापस लाना पड़ा।

HighLights

  1. दिल्ली से बाली जा रहा था विमान।
  2. एयर इंडिया के विमान AI2145 को वापस लौटना पड़ा।

पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली से बाली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट को ज्वालामुखी विस्फोट के कारण वापस लौटना पड़ा। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि इंडोनेशिया में बाली हवाई अड्डे के पास ज्वालामुखी विस्फोट के कारण बुधवार यानी 18 जून 2025 को दिल्ली-बाली फ्लाइट को बीच रास्ते से ही वापस लाना पड़ा।

एयर इंडिया ने बयान में कहा कि विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतर गया और सभी यात्रियों को उतार लिया गया है। बयान में कहा, "18 जून को दिल्ली से बाली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI 2145 को गंतव्य बाली हवाई अड्डे के करीब ज्वालामुखी विस्फोट की खबरों के कारण सुरक्षा के हित में दिल्ली वापस लौटने की सलाह दी गई थी।"

यात्रा कैंसिल करने पर मिलेगा पूरा रिफंड

विमान कंपनी ने कहा कि सभी यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही बयान में कहा गया कि यात्रियों को कैंसिलेशन पर पूरा रिफंड मिलेगा और वे अपनी यात्रा को रिशेड्यूल भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Air India: एअर इंडिया की सात अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद, बोइंग 787 बेड़े में कोई खामी नहीं; जांच के बाद DGCA का खुलासा