Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एयर इंडिया के केबिन क्रू सदस्य पर 1.7 KG सोने की तस्करी का आरोप, चेन्नई एयपोर्ट से गिरफ्तार

    Updated: Tue, 17 Dec 2024 04:16 PM (IST)

    चेन्नई एयरपोर्ट पर एक यात्री को 1.7 किलोग्राम 24 कैरेट सोने की तस्करी में मदद करने के आरोप में एयर इंडिया के एक केबिन क्रू सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि क्रू सदस्य और यात्री को रविवार को दुबई से एयर इंडिया के विमान से चेन्नई पहुंचे। यहीं पर जांच और पूछताछ के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

    Hero Image
    एयर इंडिया के केबिन क्रू सदस्य पर 1.7 KG सोने की तस्करी का आरोप (फोटो- जागरण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई हवाई अड्डे पर एक यात्री को 1.7 किलोग्राम 24 कैरेट सोने की तस्करी में मदद करने के आरोप में एयर इंडिया के एक केबिन क्रू सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी है। जानकारी के मुताबिक केबिन क्रू सदस्य और यात्री को रविवार को दुबई से एयर इंडिया के विमान से चेन्नई पहुंचे इसके बाद अधिकारियों ने दोनों को रोका और जांच की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मामले को लेकर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यात्री ने फ्लाइट के अंदर केबिन क्रू सदस्य को सोना सौंपने की बात स्वीकार की है।

    कपड़ो में छिपाकर रखा था सोना

    इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने कहा कि तलाशी के दौरान केबिन क्रू के अंडरगारमेंट्स में छिपाकर रखे गए मिश्रित रूप में सोना बरामद हुआ। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एयर इंडिया ने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

    केन्याई महिला कोकीन के साथ गिरफ्तार

    वहीं, एक अलग घटना में एक केन्याई महिला को चेन्नई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने गिरफ्तार किया, जिसने 14.2 करोड़ रुपये मूल्य के कोकीन युक्त 90 कैप्सूल खा लिए थे। बताया जाता है कि इस महिला को 7 दिसंबर को इस महिला को इथियोपियाई एयरलाइंस द्वारा अदीस अबाबा से चेन्नई पहुंची एक केन्याई महिला यात्री को एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने रोक लिया।

    महिला की तलाशी लेने के बाद उसने चिकित्सा सहायता के साथ 90 बेलनाकार अति सघन वस्तुएं निकालीं। इन वस्तुओं में कोकीन पाया गया। कोकीन एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत आने वाला एक मनोदैहिक पदार्थ है। बाद में इस महिला को हिरासत में ले लिया गया है।

    यह भी पढ़ें: 'देश में एक साथ चुनाव कोई नई बात नहीं', बिल के विरोध में उतरा विपक्ष तो सरकार ने रखे आंकड़े