Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कब से लागू होगा AC का तापमान 28 डिग्री रखने का नियम? पर्यावरण मंत्री ने कर दिया बड़ा खुलासा

    Updated: Fri, 27 Jun 2025 10:05 PM (IST)

    पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि एयर कंडीशनर के तापमान को 20 से 28 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने का नियम तुरंत लागू नहीं होगा। भारत जलवायु शिखर सम्मेलन में उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति 2050 के बाद ही संभव है क्योंकि क्षमताएं धीरे-धीरे विकसित की जाएंगी। राष्ट्रीय जलवायु योजना में लक्ष्यों को राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुसार प्राप्त करने पर जोर दिया गया है।

    Hero Image
    भारत ने अपने लोगों तक ऊर्जा की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    पीटीआई, नई दिल्ली। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को कहा कि सरकार द्वारा एयर कंडीशनर के तापमान को 20 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने के नियम को जल्द लागू करने की संभावना नहीं है। इसे समय के साथ धीरे-धीरे लागू किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत जलवायु शिखर सम्मेलन में जब उनसे पूछा गया कि एसी के तापमान की नई सीमा कब लागू की जाएगी, तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी स्थिति 2050 के बाद ही उत्पन्न हो सकती है। मुझे नहीं लगता कि यह तुरंत होगा। इसके लिए क्षमताएं धीरे-धीरे विकसित की जाएंगी।

    राष्ट्रीय जलवायु योजना में है प्लान

    यादव ने कहा कि जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करना राष्ट्रीय परिस्थितियों और सीबीडीआर-आरसी (साझा लेकिन अलग जिम्मेदारियां और संबंधित क्षमताएं) सिद्धांत के अनुरूप होना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र जलवायु संगठन को प्रस्तुत राष्ट्रीय जलवायु योजना में भारत ने अपने लोगों तक ऊर्जा की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

    सीबीडीआर-आरसी सिद्धांत यह है कि सभी देशों को जलवायु परिवर्तन से लड़ना चाहिए, लेकिन विकसित देशों को और अधिक प्रयास करना चाहिए। उन्होंने ऐतिहासिक रूप से अधिक उत्सर्जन में योगदान दिया है और उनके पास अधिक संसाधन हैं।

    इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि भारत में एयर कंडीशनर को जल्द ही 20 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस की निश्चित सीमा के भीतर चलाया जा सकेगा। इस सीमा से नीचे या ऊपर की सेटिंग प्रतिबंधित होगी।