Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'द्रमुक कार्यकर्ताओं ने सरकारी अधिकारियों पर किया हमला', अन्नाद्रमुक ने की तत्काल कार्रवाई की मांग

    By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 11:24 PM (IST)

    तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने सत्तारूढ़ पार्टी द्रमुक के कार्यकर्ताओं पर सरकारी आधिकारियों पर हमला करने का आरोप लगाया है। अन्नाद्रमुक ने शनिवार को द्रमुक सरकार से आरोपित पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

    Hero Image
    द्रमुक कार्यकर्ताओं ने सरकारी अधिकारियों पर किया हमलाः अन्नाद्रमुक (फाइल फोटो)

    पीटीआई, चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने सत्तारूढ़ पार्टी द्रमुक के कार्यकर्ताओं पर सरकारी आधिकारियों पर हमला करने का आरोप लगाया है। अन्नाद्रमुक ने शनिवार को द्रमुक सरकार से आरोपित पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विपक्षी नेता पलानीस्वामी ने द्रमुक पर लगाया आरोप

    विपक्ष के नेता पलानीस्वामी ने कहा कि कुछ दिन पहले तिरुचिरापल्ली में एक उप तहसीलदार और एक राष्ट्रीयकृत बैंक के कर्मचारियों पर द्रमुक के समर्थकों ने हमला किया था। गंभीर रूप से घायल अधिकारी और बैंक कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    यह भी पढ़ेंः महिला अधिकार सम्मेलन में प्रियंका गांधी वाड्रा का संबोधन, बोलीं- अपनी नियति का निर्माण स्वयं करें

    सरकारी अधिकारियों पर कब हुआ हमला?

    बता दें कि उप तहसीलदार और बैंक कर्मचारियों का एक दल जब 22 करोड़ रुपये लोन वसूली के सिलसिले में उधारकर्ताओं की संपत्ति को जब्त करने गया था उसी समय उन पर हमला किया गया। विरोध में राज्य राजस्व कर्मचारी संघ ने कार्रवाई की मांग करते हुए तिरुचिरापल्ली जिले में धरना दिया।

    यह भी पढ़ेंः Women's Right Conference: चेन्नई पहुंची सोनिया और प्रियंका गांधी, DMK के महिला अधिकार सम्मेलन में होंगी शामिल

    comedy show banner
    comedy show banner