Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Women's Right Conference: चेन्नई पहुंची सोनिया और प्रियंका गांधी, DMK के महिला अधिकार सम्मेलन में होंगी शामिल

    By Shalini KumariEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 10:35 AM (IST)

    तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन द्वारा आयोजित किए गए महिला अधिकार सम्मेलन में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी चेन्नई पहुंच गई है। सीएम स्टालिन ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए I.N.D.I.A गठबंधन की प्रमुख महिला नेता चेन्नई पहुंचेंगी। इस सम्मेलन में कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी और केंद्र पर निशाना साधा जाएगा।

    Hero Image
    डीएमके महिला सम्मेलन में शामिल होने के लिए चेन्नई पहुंची सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी

    एएनआई, चेन्नई। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ शनिवार को द्रमुक महिला अधिकार सम्मेलन में भाग लेने के लिए चेन्नई पहुंची हैं।

    हवाई अड्डे पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि और टीआर बालू ने उनका स्वागत किया। शुक्रवार को चेन्नई एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया।

    केंद्र पर महिला विधेयक को लेकर डालेंगे दबाव

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की अध्यक्षता में होने वाले सम्मेलन में संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण को तत्काल लागू करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव डाला जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रमुख महिला नेता होंगी शामिल

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को चेन्नई में सम्मेलन स्थल नंदनम वाईएमसीए मैदान का निरीक्षण किया। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) पार्टी की उप महासचिव के कनिमोझी ने सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत भर की प्रमुख महिला नेताओं को आमंत्रित किया।

    यह भी पढ़ें: PM मोदी ने की भारत और श्रीलंका के बीच फेरी सेवा की शुरुआत, पढ़ें क्या होगा किराया और यात्रा का समय

    I.N.D.I.A गठबंधन की प्रमुख महिला नेता होंगी शामिल

    आमंत्रण स्वीकार करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनकी बेटी प्रियंका गांधी और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती समेत I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल पार्टियों की महिला नेता इस सम्मेलन में शामिल होने जा रही हैं।

    यह भी पढ़ें: IOC Session: 141वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, भारत दूसरी बार कर रहा IOC की मेजबानी

    comedy show banner
    comedy show banner