Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ahmedabad Plane Crash: कौन उड़ा रहा था विमान, कितना रहा अनुभव? पायलट की पूरी डिटेल आई सामने

    Updated: Fri, 13 Jun 2025 12:32 AM (IST)

    Air India Plane Crash गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ जिसमें 241 लोगों की जान चली गई। एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग सवार थे। पायलटों के पास हजारों घंटे का उड़ान अनुभव था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। मृतकों की पहचान डीएनए टेस्ट के बाद होगी।

    Hero Image
    दुर्घटनाग्रस्त विमान के पायलट रहे अनुभवी। (फोटो- पीटीआई)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। इस विमान हादसे में 241 लोगों की जान गई। वहीं, एक शख्स चमत्कारी रूप से बच गया जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

    दरअसल, एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान गुरुवार दोपहर अहमदाबाद के एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही दुर्घटना का शिकार हो गया था। इस विमान में क्रू मेंबर्स के साथ कुल 242 लोग सवार थे। हादसे पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। इस बीच आइए आपको बताते हैं कि इस विमान को उड़ाने वाले पायलट कितने अनुभवी थे...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुर्घटनाग्रस्त विमान के पायलट रहे अनुभवी

    अहमदाबाद से लंदन के लिए जिस विमान ने उड़ान भरी उसको बेहद अनुभवी और कुशल पायलट उड़ा रहे थे। जानकारी के अनुसार, विमान के दोनों पायलटों के पास हजारों घंटे का उड़ान अनुभव था। विमान के कैप्टन सुमीत सभरवाल काफी अनुभवी पायलट थे। उनके पास लगभग 8,200 घंटे का उड़ान अनुभव था।

    जबकि उनके सह-पायलट फ‌र्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। उन्हें 1,100 घंटे का उड़ान अनुभव था। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार, यह यात्री विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

    DNA टेस्ट के बाद होगी पहचान

    इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। विमान में 242 लोग सवार थे। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। घटनास्थल से मृतकों के शव बरामद हो रहे हैं। ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी।

    डीएनए सैंपल देने की व्यवस्था

    स्वास्थ्य प्रमुख सचिव धनंजय द्विवेदी के अनुसार, अहमदाबाद सिविल अस्पताल ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों के परिजनों की पहचान के लिए उनके डीएनए सैंपल लेने की व्यवस्था की है। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के कसोटी भवन में डीएनए सैंपल देने की व्यवस्था की गई है।

    हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विमान हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएँ इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूँ जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं। (इनपुट आइएएनस के साथ)

    यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में बचा एक यात्री, अस्पताल में चल रहा इलाज; 241 की मौत

    यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: बैट्री में गड़बड़ी, टेस्टिंग के दौरान आग... शुरू से ही विवादों में रही बोइंग की ड्रीमलाइनर