विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या अहमदाबाद विमान हादसे का तुर्किये से है कनेक्शन? बाबा रामदेव के आरोपों का एर्दोगन सरकार ने दिया जवाब

Published: Sun, 15 Jun 2025 11:26 AM (IST)

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद योगगुरु बाबा रामदेव के एक बयान ने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने आशंका जताई ...और पढ़ें

अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर तुर्किये ने सफाई दी।(फाइल फोटो)
अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर तुर्किये ने सफाई दी।(फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद विमान हादसे (Ahmedabad Plane Crash) ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है।  विमान दुर्घटना की जांच चल रही है। इसी बीच योगगुरू बाबा रामदेव ने इस हादसे को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

बाबा रामदेव ने कहा था कि मुझे ये पता चला है कि तुर्किये की एक एजेंसी, (टर्किश टेक्निक) विमानों में मेंटेनेंस का काम करती है, कहीं तुर्किये ने तो इसके जरिए दुश्मनी नहीं निकाली, कहीं उसने तो कोई साजिश नहीं रची है। मुझे पता चला है कि तुर्किेये की एक एजेंसी विमान के मेंटेनेंस का काम करती है। ऐसे में एविएशन सेक्टर पर भारत को और नजर रखनी चाहिए। बाबा रामदेव ने आगे कहा कि  भारत को अब इस तरह के संवेदनशील मामलों में तो विदेशी हस्तक्षेप को कम करना पड़ेगा।

तुर्किये सरकार ने दी सफाई

योगगुरु के बयान पर टर्किश टेक्निक ने प्रतिक्रिया दी है। तुर्किये की सरकार ने कहा कि टर्किश टेक्निक ने कभी भी  एअर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर का रखरखाव नहीं किया।

तुर्किये सरकार ने बयान जारी करते हुए कहा कि यह बिल्कुल गलत जानकारी है कि एयर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर का रखरखाव  टर्किश टेक्निक कंपनी कर रही थी।

बयान में आगे कहा गया कि एअर इंडिया और टर्किश टेक्निक के बीच 2024 और 2025 में किए गए समझौतों के तहत, रखरखाव सेवाएं विशेष रूप से B777-प्रकार के वाइड-बॉडी विमानों के लिए प्रदान की जाती हैं। दुर्घटना में शामिल बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर इस समझौते के दायरे में नहीं आता है। आज तक, टर्किश टेक्निक ने इस प्रकार के किसी भी एयर इंडिया विमान का रखरखाव नहीं किया है।"  

बता दें कि तुर्किये की कंपनी टर्किश टेक्निक एक ग्लोबल एविएशन सर्विस प्रोवाइडर है। भारत में एअर इंडिया और इंडिगो भी इस कंपनी की सर्विस लेती है।

यह भी पढ़ें: Air India Plane Crash: 'विमान हादसे के पीछे तुर्किये का हाथ तो नहींं', बाबा रामदेव ने क्यों कहा ऐसा?