Ahmedabad विमान हादसे का असर, भोपाल से अहमदाबाद जाने वाली उड़ान निरस्त
अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी गईं। नो-टम लागू होने के कारण भोपाल से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान रद्द कर दी गई। अहमदाबाद से भोपाल आने वाली उड़ान समय पर पहुंची लेकिन भोपाल से अहमदाबाद जाने वाली उड़ान को रद्द कर दिया गया।

जेएनएन, भोपाल। अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान क्रेश होने के बाद गुरुवार को सभी उड़ानों को अस्थाई रूप से रोक दिया गया। नो-टम लागू होने की सूचना मिलने पर भोपाल से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान को निरस्त कर दिया गया।
अहमदाबाद से भोपाल आने वाली उड़ान संख्या 6-ई 7582 सुबह करीब आठ बजे भोपाल पहुंच गई थी लेकिन भोपाल से अहमदाबाद जाने वाली उड़ान संख्या 6-ई 7581 को निरस्त कर दिया गया। यह उड़ान दोपहर 2.20 बजे टेकआफ होती है।
विमान टेकआफ होने से पहले ही सूचना मिली कि विमान हादसे के कारण अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट पर नो टम लागू कर दिया गया है।
नो टम यानि एयरपोर्ट पर अस्थाई रूप से उड़ान संचालन पर रोक। इस सूचना के बाद अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों को वाया मुंबई रवाना किया गया। कुछ यात्रियों ने शुक्रवार की उड़ान से जाने की सहमति दी। भोपाल से अहमदाबाद के बीच एक ही उड़ान है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।