यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आखिर 1 सेकंड में दोनों इंजन के फ्यूल स्विच कैसे ऑफ हो गए? एविएशन एक्सपर्ट ने पश्चिमी मीडिया के दावों की खोली पोल
अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर आई एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद पश्चिमी मीडिया ने पायलटों पर आरोप लगाना शुरू कर ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आने के बाद पश्चिमी मीडिया ने पायलटों को दोष देना शुरू कर दिया था। पश्चिमी मीडिया में दावा किया जा रहा था कि पायलट ने जानबूझकर विमान का फ्यूल कटऑफ कर दिया था, जिससे इंजन में ईंधन खत्म हो गया और दुर्घटना हुई।
हालांकि, इस रिपोर्ट पर विमानन विशेषज्ञ कैप्टन ईशान खालिद ने इस बात से पूरी तरह असहमति जताई।
(1).jpg)
एक्सपर्ट ने रिपोर्ट पर क्यों जताई हैरानी?
उन्होंने कहा, 42 सेकंड के टाइमस्टैम्प पर ईंधन स्विच एक सेकंड के भीतर रन से कट-ऑफ में बदल दिए गए। इसका मतलब है कि एक सेकंड के भीतर, किसी ने - कॉकपिट के दोनों स्विच बंद कर दिए। यानी 500 मिली सेकंड में एक स्विच बंद किया गया। यह नहीं हो सकता है।
फिर कहानी यह है कि दूसरे पायलट ने यह देखा और पूछा, 'आपने इंजन क्यों बंद कर दिया या बंद कर दिया?' अगर यह सच है, तो मुझे लगता है कि इस कहानी के प्रस्तावक को अब यह बताना होगा कि अगर दूसरा पायलट वाकई इंजन चालू करना चाहता था तो उसने 10 सेकंड क्यों लगाए?
खालिद का मानना है कि संभवत कोई इलेक्ट्रिकल सिग्नल था, जिससे फ्यूल सप्लाई बंद हो गई। आखिर 1 सेकंड में दोनों इंजन के फ्यूल स्विच कैसे ऑफ हो गए? पश्चिमी मीडिया के दावों की एविएशन एक्सपर्ट ने खोली पोल पायलट बाद में इंजन दोबारा स्टार्ट करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
