विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AI विमान हादसा जांच में डोमेन विशेषज्ञ नियुक्त हुए पायलट संधू, जानिए AAIB ने क्यों लिया ये फैसला

Published: Sun, 20 Jul 2025 11:30 PM (IST)

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआइबी) ने अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे की जांच में कैप्टन आरएस संधू को ...और पढ़ें

विमान दुर्घटना जांच एअर इंडिया के पूर्व पायलट आरएस संधू जांच टीम में शामिल।
विमान दुर्घटना जांच एअर इंडिया के पूर्व पायलट आरएस संधू जांच टीम में शामिल।

पीटीआई, मुंबई। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआइबी) ने अनुभवी पायलट और एअर इंडिया के पूर्व परिचालन निदेशक कैप्टन आरएस संधू को अहमदाबाद विमान हादसे की चल रही जांच में डोमेन विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया है।

56-वर्षीय संजय कुमार ¨सह की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम एअर इंडिया विमान दुर्घटना की जांच कर रही है। संधू एअर इंडिया में बोइंग 787-8 बेड़े के लिए नामित परीक्षक भी रह चुके हैं। उन्होंने ही 2013 में (अब दुर्घटनाग्रस्त हो चुके 787-8 विमान) वीटी-एएनबी की डिलीवरी ली थी।

विमान हादसे की जांच में आरएस संधू भी शामिल

सूत्रों ने पुष्टि की, ''एएआइबी ने पिछले महीने अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया बोइंग 787-8 विमान हादसे की चल रही जांच में अनुभवी पायलट आरएस संधू को शामिल किया है।''

डोमेन विशेषज्ञ के रूप में शामिल होने के लिए संधू से संपर्क

उन्होंने बताया कि एएआइबी ने मौजूदा जांच में एक डोमेन विशेषज्ञ के रूप में शामिल होने के लिए संधू से संपर्क किया था और उन्होंने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी।

संधू लगभग 39 वर्षों तक एअर इंडिया में विभिन्न पदों पर रहे। वह एविएशन कंसल्टेंसी फर्म एवियाजियोन के संस्थापक हैं। उन्होंने टाटा समूह की एयरलाइनों के एकीकरण पर काम करने वाली एक टीम का भी नेतृत्व किया था।

यह भी पढ़ें:  Air India Plane Crash: तो फ्यूल कटऑफ नहीं है असल वजह... प्लेन क्रैश से पहले क्या-क्या हुआ? जांच में हुआ नया खुलासा

यह भी पढ़ें:  'माफी मांगो...', एअर इंडिया प्लेन क्रैश की खबरों पर WSJ को पायलटों ने भेजा नोटिस