विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Adilabad Airport: तेलंगाना में एक और एयरपोर्ट को मंजूरी, राजनाथ सिंह ने जी. किशन रेड्डी को लिखा पत्र

Published: Sat, 05 Apr 2025 04:51 PM (IST)

रक्षा मंत्रालय ने निजाम काल में स्थापित हुए आदिलाबाद हवाई अड्डे पर नागरिक विमान परिचालन के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे ...और पढ़ें

रक्षा मंत्रालय ने जॉइंट एयर फील्ड को दी मंजूरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
रक्षा मंत्रालय ने जॉइंट एयर फील्ड को दी मंजूरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. फरवरी में ममनूर हवाई अड्डे को मिली थी मंजूरी
  2. जी. किशन रेड्डी ने पत्र लिखकर की थी मांग
  3. एयरपोर्ट पर होगा नागरिक विमानों का संचालन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने तेलंगाना में एक और हवाई अड्डे पर नागरिक विमान परिचालन की मंजूरी दे दी है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद यह दूसरा हवाई अड्डा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी।

राजनाथ सिंह ने कहा कि आदिलाबाद में भारतीय वायुसेना की एयरफील्ड है और वायुसेना भविष्य में उस स्थान पर एक प्रशिक्षण प्रतिष्ठान स्थापित करने की योजना बना रही है। हालांकि उन्होंने पत्र में आगे लिखा कि रक्षा मंत्रालय जॉइंट एयर फील्ड को मंजूरी प्रदान कर रहा है।

वायुसेना से मिली मंजूरी

बता दें कि इसके पहले जी. किशन रेड्डी ने तेलंगाना में एक पूर्ण विकसित वायुसेना स्टेशन की स्थापना के संबंध में राजनाथ सिंह को पत्र लिखा था। रेड्डी ने मांग की थी कि एयरपोर्ट पर नागरिक विमानों के संचालन की मंजूरी दी जाए।

तेलंगाना सरकार ने भी इसके लिए प्रस्ताव दिया था। भारतीय वायुसेना ने तेलंगाना सरकार के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक रूप से सहमति व्यक्त की है। इसके पहले फरवरी में वारंगल में ममनूर हवाई अड्डे के लिए इसी प्रकार की मंजूरी दी गई थी।

यह भी पढ़ें: बिहार से दिल्ली-मुंबई और हैदराबाद जाना आसान, यहां से लीजिए फ्लाइट; एयरपोर्ट का समर शेड्यूल जारी