Salman Khan: एक्टर सलमान खान और पिता सलीम की सुरक्षा हुई सख्त, कल मिली थी जान से मारने की धमकी
Salman Khan News बालीवुड एक्टर सलमान खान और उनके पिता को धमकी भरा एक खत मिला है। खत मिलने के बाद पुलिस ने सलमान और सलीम की सुरक्षा सख्त कर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस भी दर्ज किया है।
नई दिल्ली, एएनआइ। मशहूर एक्टर सलमान खान (Actor Salman Khan) और उनके पिता सलीम खान (Salim Khan) को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र सरकार हरकत में आ गई है। महाराष्ट्र के गृह विभाग ने सलमान और उनके पिता की सुरक्षा सख्त कर दी है। एक्टर को धमकी भरा खत मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
सलीम खान को मिला था धमकी भरा खत
खबर के मुताबिक, सलीम खान को 5 जून की सुबह धमकी भरा खत मिला था। पुलिस ने बताया कि ये पत्र बांद्रा बैंडस्टैंड सैरगाह सुबह साढ़े सात बजे से आठ बजे के करीब अपने और सलमान के नाम से मिला। मुंबई पुलिस ने कहा कि बांद्रा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है।
Mumbai | A Crime Branch team leaves from the residence of actor Salman Khan
Salman Khan & his father Salim Khan received a threat letter, yesterday. Bandra Police has filed an FIR against an unidentified person & further probe is underway. The actor's security has been increased pic.twitter.com/kvgyTGfeV1— ANI (@ANI) June 6, 2022
सिंगर सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल करने की धमकी
सलीम खान ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह बाकी दिनों की तर मार्निंग वाक खत्म करने के एक बेंच पर बैठे थे। सलीम खान के एक बॉडीगार्ड ने बेंच पर लेटर पड़ा हुआ देखा था। धमकी भरे लेटर को भी उन्होंने पुलिस को सौंप दिया है।
Maharashtra Home Department strengthens actor Salman Khan's security after a threat letter was sent to him and his father Salim Khan yesterday, June 5.
(file pic) pic.twitter.com/lwFpDh0rpj
— ANI (@ANI) June 6, 2022
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस चिट्ठी में सलमान खान और सलीम खान को उनका हाल पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला जैसा करने की धमकी दी गई है। अज्ञात शख्स ने चिट्ठी में लिखा, 'सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्द तुम्हारा हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा।'